बाजना पुलिस ने अवैध शराब के विरुद्ध की कार्यवाही, पुलिस ने 33 पेटी अवैध शराब की जप्त

"जानकारी अच्छी लगी? इसे अपने दोस्तों से साझा करें।"

बाजना पुलिस ने अवैध शराब के विरुद्ध की कार्यवाही, पुलिस ने 33 पेटी अवैध शराब की जप्त

ब्यूरो रिपोर्ट mpkikhabar रतलाम 

रतलाम- जिले के बाजना थाना पुलिस ने अवैध शराब के विरुद्ध कार्यवाही की है। पुलिस ने अवैध शराब परिवहन करते एक आरोपी को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 33 पेटी अवैध शराब व वाहन की जप्ती की है। पुलिस आगे की जांच में जुटी।

रतलाम जिला पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश खाखा तथा अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) सैलाना निलम बघेल के मार्ग दर्शन में बाजना थाना पुलिस को अवैध शराब के विरुद्ध बड़ी सफलता प्राप्त हुई है। बुधवार को पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि एक फोर व्हीलर वाहन चिराखांदन रोड से अवैध शराब लेकर गुजरने वाला है। सूचना पर त्वरित कार्यवाही करते हुए बाजना थाना प्रभारी ने पुलिस बल के साथ बताए स्थान पर घेराबंदी की गई। इसी दौरान एक अशोक लीलैंड कम्पनी का लोडिंग वाहन क्रमांक MP43-ZL-0121 आता दिखा, जिसे रोकने का प्रयास किया गया। वाहन रोकते ही क्लीनर साइड पर बैठा व्यक्ति अंधेरे का फायदा उठाकर खेतों की ओर भाग गया, जिसका पीछा किया गया परंतु वह फरार हो गया। वाहन चालक को पकड़कर उसका नाम रायचंद पिता लालु निनामा, निवासी तलीनखेड़ा थाना बाजना होना बताया गया।

वाहन की तलाशी लेने पर पीछे खाकी रंग की सील बंद पेटियाँ रखी हुई मिलीं। 25 पेटियों में “पावर 10000 बीयर” की 600 कैन (500-500 एम.एल.) सील बंद पाई गईं, कुल 300 बल्क लीटर बीयर। 08 पेटियों में देशी प्लेन शराब के 400 क्वार्टर (180 एम.एल.), कुल 72 बल्क लीटर शराब पाई गई। कुल 33 पेटियों में 372 बल्क लीटर शराब बरामद की गई। चालक से जब उक्त शराब के परिवहन हेतु अनुज्ञप्ति या परमिट प्रस्तुत करने को कहा गया, तो वह कोई दस्तावेज नहीं दे सका। इस पर आरोपी रायचंद पिता लालु निनामा के विरुद्ध धारा 34(2) आबकारी अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया तथा उसके कब्जे से शराब एवं वाहन को विधिवत जप्त किया गया।

सराहनीय भूमिका- इस कार्यवाही में निरीक्षक मनीष डावर (थाना प्रभारी बाजना), उपनिरीक्षक रामसिंह खपेड, प्रधान आरक्षक 154 शैलेन्द्रसिंह, प्रधान आरक्षक 656 नीरज त्यागी, आरक्षक 954 प्रेमसिंह निनामा, आरक्षक 832 शन्नी मईडा, आरक्षक 707 नरवरसिंह, आरक्षक 842 दीपक, आरक्षक 1161 शंकर शिंदे, तथा सैनिक 345 रूपसिंह डाबी की सराहनीय भूमिका रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *