स्वास्थ्य के क्षेत्र में हुए क्रांतिकारी परिवर्तन

"जानकारी अच्छी लगी? इसे अपने दोस्तों से साझा करें।"

स्वास्थ्य के क्षेत्र में हुए क्रांतिकारी परिवर्तन

रतलाम- (Ratlam) आजादी के बाद एवं मध्यप्रदेश की स्थापना के बाद जावरा विधानसभा क्षेत्र में पहली बार स्वास्थ्य के क्षेत्र में क्रांतिकारी परिवर्तन विधायक डॉ राजेंद्र पाण्डेय के सतत प्रयासों से हुए है ,चाहे इंफ्रास्ट्रक्चर की बात हो या चिकित्सा संसाधन उपलब्ध कराने की, डा पाण्डेय ने स्वास्थ्य के क्षेत्र में जावरा विधानसभा को मॉडल के रूप में स्थापित किया है। जावरा विधानसभा क्षेत्र के पिपलोदा तहसील में विधायक डॉ पाण्डेय के प्रयासों से एक वर्ष में लगभग दो लाख से अधिक मरीजो का उपचार चिकित्सालयों में किया गया।इस दौरान विभिन्न पुरुस्कार भी पिपलौदा को मिले।

ब्लाक मेडिकल ऑफिसर डॉ पवन पाटीदार ने जानकारी देते हुए बताया कि पिपलौदा नगर एवं विकासखण्ड के विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों में श्रेष्ठ स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान कि जा रही है।जिसमें सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पिपलौदा एवं तहसील के अधीन स्वास्थ्य संस्थानों में ग्रामीण जनता को वर्ष 2024 -25 में ओपीडी में 166074 रोगियों का उपचार किया गया, साथ ही आईपीडी के अंतर्गत 6596 रोगियों को भर्ती कर भोजन, दवाईयां एवं उपचार किया गया । संस्थागत प्रसव के अंतर्गत 944 प्रसुताओं की डिलेवरी कर जननी सुरक्षा योजना एवं प्रसूता सहायता योजना का लाभ दिया गया।

परिवार कल्याण कार्यक्रम के तहत 745 महिलाओं की नसबंदी कर उन्हें शासन की ओर से राशि प्रदान की गई। एन सी डी कार्यक्रम के अंतर्गत 13626 रोगियों की शुगर जांच एवं उपचार और ब्लड प्रेशर की जांच 30679 रोगियों की जांच कर दवाईयां भी निःशुल्क उपलब्ध कराई जा रही हैं। 7265 मरीजों के पैथोलॉजी लैब में 46948 टेस्ट भी लगाए गए‌। मलेरिया की जांच आरडीटी किट से 43135 की तथा ब्लड सैंपल से 953 और टीबी स्पुटम की जांच 10046 की जाकर 207 मरीजों को टीबी की दवाईयां मुफ्त में दी जा रही हैं। आयुष्मान भारत योजना के अन्तर्गत 796 मरीजों को भर्ती करके निःशुल्क उपचार किया गया।विधायक डॉ पांडेय की विधायक निधि से प्रदत्त डिजीटल एक्स-रे मशीन की सौगात भी मिली है ।जिसकी लागत 15 लाख 70,105 रु. है । इससे 248 रोगियों के एक्स-रे किए गए है।

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कायाकल्प योजना के तहत वर्ष 2021-2022 से लगातार पिपलोदा को अवॉर्ड दिया जा रहा है तथा राष्ट्रीय एन.क्यू.एस. में भी रतलाम जिले में एक मात्र सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पिपलौदा 2023-2024 में भी विजेता रहा है। राष्ट्रीय एन.क्यू.एस.को प्राप्त करने में समस्त स्टाफ का सहयोग रहा।बीएमओ डॉ पाटीदार ने बताया कि प्राथमिक स्वास्थ केंद्र मावता भी 2023-2024 में कायाकल्प अवार्ड जीत कर जिले में प्रथम संस्था रही।

विधायक डॉ पांडेय द्वारा स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए किए जा रहे निरन्तर प्रयासो से विभिन्न स्तर पर सुविधाएं मिल रही है। पिपलौदा में पोस्टमार्टम तथा स्टोर रूम हेतु विधायक निधि से 20 लाख रु स्वीकृत किये गए थे। जिससे क्षेत्र के लोगों के पोस्टमार्टम की सुविधाएं पिपलौदा में ही मिलने लगी लगीं हैं। इसके पहले सिविल अस्पताल जावरा जाना होता था। पिपलौदा में अभी तक 31 पोस्टमार्टम हो चुके है।

विधायक डॉ राजेंद्र पाण्डेय के अथक परिश्रम और प्रयासों से पिपलोदा के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में सुदृढ़ीकरण किया गया है तथा भविष्य में पिपलोदा क्षेत्र के आमजन के स्वास्थ्य सेवाओं हेतु 11 करोड़ 43 लाख में सिविल अस्पताल का कार्य निर्माणाधीन हैं, जो आगामी समय मे सेवाओं के लिए पूर्ण रूप से तैयार हो जायेगा। इसके अलावा ग्रामीण क्षेत्रो में लगभग ढाई करोड़ रु लागत से उप स्वास्थ्य केंद्र आम्बा, उम्मेदपुरा, सुजापुर, चिपिया, हसनपालिया में निर्माण किया गया।

ग्राम रणायरा और रियावन में भी 65-65 लाख में भवन निर्माण के लिए स्वीकृति दी गयी है, ग्राम रणायरा में निर्माण कार्य प्रारम्भ भी हो चुका है। साथ ही उपरवाड़ा में प्राथमिक स्वास्थ केंद्र और कमलाखेड़ा, बामनघाटी, धतुरिया, आक्यादेह में उप स्वास्थ्य केंद्र की स्वीकृति के लिए विधायक डॉ पाण्डेय ने प्राथमिकता के साथ प्रस्ताव प्रेषित किये है।जिसमे सफलता मिलने वाली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *