रतलाम-झाबुआ मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, जिसमें तीन व्यक्तियों की दर्दनाक मौत की पुष्टि हुई

"जानकारी अच्छी लगी? इसे अपने दोस्तों से साझा करें।"

रतलाम-झाबुआ मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, जिसमें तीन व्यक्तियों की दर्दनाक मौत की पुष्टि हुई

ढाई घंटे चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद निकाले गए शव

ब्यूरो रिपोर्ट mpkikhabar रतलाम, सीटी रिपोर्टर मोहित शर्मा।

रतलाम- (Ratlam) रतलाम-झाबुआ मार्ग पर सोमवार रात एक हृदयविदारक सड़क दुर्घटना में तीन लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसा बिलपांक थाना क्षेत्र के उंडवा गांव के पास स्थित कोयला घाटी की चढ़ाई पर रात करीब 10:30 बजे हुआ।

जानकारी के अनुसार, टाइल्स से भरा एक ट्रक चढ़ाई चढ़ते समय अचानक अनियंत्रित होकर रिवर्स हो गया और पीछे से आ रहे एक छोटे लोडिंग वाहन पर पलट गया। टक्कर इतनी भीषण थी कि लोडिंग वाहन पूरी तरह ट्रक के नीचे दब गया और दोनों वाहन सड़क किनारे गहरे गड्ढे में जा गिरे।

ढाई घंटे चला रेस्क्यू ऑपरेशन-

हादसे की सूचना मिलते ही बिलपांक थाना प्रभारी अयूब खान पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए दो क्रेन और एक जेसीबी मशीन मंगवाई गई। करीब ढाई घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद ट्रक के नीचे दबे लोडिंग वाहन को हटाया गया और उसमें फंसे तीनों शव बाहर निकाले जा सके। मृतकों की पहचान‌ पुलिस के अनुसार, मृतकों में दो रतलाम और एक झाबुआ निवासी शामिल हैं। मृतकों की पहचान अब्दुल हमीद (50 वर्ष, निवासी झाबुआ), रियाज (48 वर्ष, निवासी रतलाम) और जफर (निवासी रतलाम) के रूप में हुई है। बताया गया है कि लोडिंग वाहन में अंडों के खाली रैकेट भरे हुए थे। पुलिस ने तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए रतलाम मेडिकल कॉलेज भेज दिया है। घटना के बाद क्षेत्र में कुछ समय के लिए यातायात भी प्रभावित रहा। पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *