सैलाना के सांदीपनि शा मॉडल स्कूल में तिरंगा कार्यक्रम के अंतर्गत विविध प्रतियोगिताओं का किया आयोजन 

"जानकारी अच्छी लगी? इसे अपने दोस्तों से साझा करें।"

सैलाना के सांदीपनि शा मॉडल स्कूल में तिरंगा कार्यक्रम के अंतर्गत विविध प्रतियोगिताओं का किया आयोजन 

देशभक्ति के गीतों ने देशप्रेम के भावों से सराबोर किया

रतलाम- “ओ देश मेरे तेरी शान पे सदके., मां तुझे सलाम., तेरी मिट्टी में मिल जाँवा, मेरा रंग दे बसंती चोला और मैं मर भी जाऊं तो वतन ये याद रखेगा जैसे राष्ट्र भक्ति के गीतों की जब बयार चली तो मानो हर दिल में राष्ट्र सम्मान का जज्बा जाग गया। जिले के सैलाना के सांदीपनि शासकीय मॉडल स्कूल में तिरंगा कार्यक्रम के अंतर्गत देश भक्ति के गीतों की प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें विद्यालय के विद्यार्थियों ने सदनवार गीत गायन प्रतियोगिता में भाग लिया। विद्यालय के तक्षशिला, विक्रमशिला, अवंतिका और नालंदा सदन में प्रतियोगिता हुई। समूह और एकल गायन दो विधाओं में प्रस्तुति दी गई।

इसके साथ ही विद्यालय में रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया। रंगोली के माध्यम से विद्यार्थियों ने स्वाधीनता दिवस और तिरंगे के महत्व को दर्शित किया। संस्था प्राचार्य गिरीश सारस्वत द्वारा विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए तिरंगे के इतिहास और महत्व के बारे में बताया गया। इसके साथ ही उन्होंने देश और तिरंगे की शान और मान को बनाए रखने वाले वीर शहीदों को भी नमन किया और त्याग की कहानी से विद्यार्थियों को प्रेरणा दी कि उन्हें आजादी को महत्व समझना चाहिए। राष्ट्र प्रतीकों के प्रति सम्मान का भाव रखना चाहिए और स्वयं की आजादी के साथ ही दूसरों की आजादी की भी रक्षा करनी चाहिए तभी हम सही अर्थों में आजादी का अर्थ समझ सकेंगे।

इस अवसर पर संस्था के वैभव दुबे, कमलेश पाटीदार, अशोक सिंह गौर, किरण देदरा, पद्मिनी डोडियार, श्वेता नागर, एल एन प्रजापत, रवि जोनवेल, योगेश परमार, सुरेश चंद बानिया, पलक विश्वकर्मा, रेव सिंह वसुनिया, इमरोज खान, पूजा शर्मा सहित सभी शिक्षक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *