पिपलौदा पुलिस ने अपह्रत हुई एक नाबालिक को किया बरामद
ब्यूरो रिपोर्ट mpkikhabar रतलाम
रतलाम- (Ratlam) जिले की पिपलौदा पुलिस ने अपह्रत हुई 1 नाबालिक बालिका को इन्दौर से बरामद किया है। साथ ही पुलिस ने 1 आरोपी को गिरफ्तार किया है।
पुलिस मुख्यालय द्वारा गुम अवयस्क बालक/बालिकाओं की दस्तयाबी के लिए चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत जिला पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के निर्देशन में एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विवेक कुमार व एसडीओपी संदीप कुमार मालवीय अनुभाग जावरा के मार्ग दर्शन एवं थाना प्रभारी पिपलौदा निरी. रमेश कोली के नेतृत्व में अपहृत हुई बालिकाओं की तलाश/दस्तयाबी के लिए टीम गठित की जाकर अपहृत हुई 01 नाबालिग बालिका को दस्तयाब करने में सफलता मिली। बीते 13 सितंबर 2025 को फरियादी की नाबालिक बालिका के अपहर्त होने की रिपोर्ट पर थाना पिपलौदा पर अपराध क्रमांक 324/2025 धारा 137(2) बीएनएस का पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया।
निर्देशो के पालन मे अपराध की गंभीरता को देखते हुये अनुविभागीय अधिकारी पुलिस जावरा संदीप कुमार मालवीय के निर्देशन मे उनि राजु मखौड़ चौकी प्रभारी सुखेड़ा के नेतृत्व मे टीम का गठन कर अपहृत बालिका की तलाश के लिए सायबर सेल की तकनीकी सहायता से जिला इन्दौर तरफ रवाना किया गया बाद जिला इन्दौर से अपहृत बालिक को आरोपी के कब्जे से दस्तयाब कर विधिवत कार्यवाही की जाकर प्रकरण मे धारा 64 (2) एम,87 BNS एवं 5/6 पाक्सो एक्ट का ईजाफा किया गया व आरोपी अर्जुन गोस्वामी पिता मनोहरपुरी गोस्वामी उम्र 22 साल निवासी पंचेवा जिला रतलाम को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया। जहाँ से उसे उपजेल जावरा निरुद्ध किया गया प्रकरण में विवेचना जारी है।




