जल गंगा संवर्धन अभियान अंतर्गत कुडैल नदी के पुनर्जीवन के लिये तैयार की जा रही है कार्ययोजना

"जानकारी अच्छी लगी? इसे अपने दोस्तों से साझा करें।"

जल गंगा संवर्धन अभियान अंतर्गत कुडैल नदी के पुनर्जीवन के लिये तैयार की जा रही है कार्ययोजना

रतलाम- (Ratlam) जल गंगा संवर्धन अभियान अंतर्गत पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग एवं आर्ट ऑफ लिविंग संस्था द्वारा मिलकर कुडैल नदी पुनर्जीवन किये जाने के लिए निर्णय लिया गया है। कुडैल नदी का उद्गम स्थल ग्राम पंचायत ढीकवा, जनपद पंचायत रतलाम है। नदी के कैचमेंट क्षेत्र में 24 ग्राम पंचायत एवं 39 ग्राम सम्मिलित है।

कुडैल नदी के कैचमेंट क्षेत्र में आने वाली समस्त ग्राम पंचायतों में जल संरक्षण एवं संवर्धन कार्यो की कार्य योजना तैयार की जा रही है, जिसमें तालाब निर्माण, परकोलेशन तालाब, कंटूर ट्रेंच, बोल्डर बंड, खेत तालाब, कुंआ रिचार्ज, चेकडेम, स्टॉपडेम, पौधारोपण आदि कार्य सम्मिलित किए जा रहे है। कुडैल नदी ग्राम ढीकवा से प्रारंभ होकर 28 कि.मी. का रास्ता तय कर जावरा में मलेनी नदी में मिलती है। संपूर्ण कैचमेंट क्षेत्र में रिज टू वेली पद्धति को ध्यान में रखते हुए जल संरक्षण एवं संवर्धन के कार्य किये जाएंगे ताकि अधिक से अधिक वर्षा जल को रोककर जमीन में उतारा जा सकें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *