प्रदेश अध्यक्ष खंडेलवाल के रतलाम आगमन पर भाजपा किसान मोर्चा के समस्त पदाधिकारीगणों ने किया स्वागत

"जानकारी अच्छी लगी? इसे अपने दोस्तों से साझा करें।"

प्रदेश अध्यक्ष खंडेलवाल के रतलाम आगमन पर भाजपा किसान मोर्चा के समस्त पदाधिकारीगणों ने किया स्वागत

ब्यूरो रिपोर्ट mpkikhabar रतलाम 

रतलाम- (Ratlam) रतलाम में शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल का प्रथम आगमन हुआ है। भाजपा किसान मोर्चा जिला रतलाम ने मध्य प्रदेश शासन के कैबिनेट मंत्री चेतन कश्यप, भाजपा जिला अध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय की गरिमामय उपस्थिति में जिला अध्यक्ष रामसिंह सिसोदिया, जिला महामंत्री बद्रीलाल चौधरी सहित भाजपा किसान मोर्चा के समस्त पदाधिकारीगणों ने भव्य स्वागत किया गया।

प्रदेश अध्यक्ष खंडेलवाल को एक मांग पत्र जिला महामंत्री बद्रीलाल चौधरी ने सोपा है। जिसमें रतलाम जिले में इस वर्ष अतिवृष्टि से किसान भाइयों की खरीफ की सोयाबीन आदि फसले खराब हुई थी। जिस पर भाजपा के प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा राहत राशि प्रदान की गई। उसके बाद अब प्रधानमंत्री फसल बीमा क्लेम राशि स्वीकृत कर किसान भाइयों को अति शीघ्र प्रदाय करने की मांग की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *