सैलाना विधायक ने 88 लाख रुपए के सीसी रोड का किया निरीक्षण, निर्माण कार्य घटिया पाए जाने पर विभागीय कार्यप्रणाली पर उठाए सवाल
ब्यूरो रिपोर्ट mpkikhabar रतलाम
रतलाम- (Ratlam) जिले के सैलाना विधानसभा क्षेत्र के विधायक कमलेश्वर डोडियार ने 88 लाख रुपए के सीसी रोड का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान घटिया निर्माण कार्य पाए जाने पर विभागीय कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं।
शनिवार को विधायक कमलेश्वर डोडियार ने सैलाना विधानसभा क्षेत्र के बाजना जनपद पंचायत अंतर्गत रावटी तहसील के ग्राम पंचायत कुण्डियापाड़ा का दौरा किया। इसी दौरान पंचायत कुण्डियापाड़ा के ग्राम बोरपाड़ा क्षेत्र में माही नदी पर निर्माणाधीन स्वीकृत लागत 88 लाख रुपए सीसी रोड़ का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान विधायक डोडियार ने निर्माण कार्य की गुणवत्ता का जायजा लिया। जिसमें उन्हें कार्य अत्यंत घटिया एवं मानकों के विपरीत पाया गया। निर्माण में अनियमितताओं को देखकर उन्होंने संबंधित विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए और मामले की जांच कर उचित कार्रवाई की आवश्यकता बताई।
विधायक डोडियार ने बताया कि क्षेत्र में चल रहे निर्माण कार्यों के मामले में संबंधित विभाग कोई भी कोताही नहीं बरते अन्यथा उनके खिलाफ उच्च स्तर की जांच करवाकर विधि अनुसार कार्यवाही के लिए पत्र लिखा जाएगा।




