कॉलेज चलो अभियान

"जानकारी अच्छी लगी? इसे अपने दोस्तों से साझा करें।"

कॉलेज चलो अभियान

10/Jan/2025

ब्यूरो रिपोर्ट mpkikhabar रतलाम 

रतलाम (Ratlam,mp)- प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेन्स के प्राचार्य वाय.के. मिश्र के मार्ग दर्शन मे कॉलेज चलो अभियान चल रहा है। टीम के सदस्य डॉ. रोहित प्रभाकर पाटील, प्रो. नितेश पाठक, प्रो. पूजा परमार ने सीएम राइज स्कूल, विनोबा नगर, अग्रवाल विद्या मंदिर एवं सांई श्री अकॅडेमी रतलाम के 12 वी कक्षा के विद्यार्थीयों को राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020, विभिन्न प्रकार की शिष्यवृत्ती एवं सहायता योजनाओं की जानकारी दी। महाविद्यालय की अन्य सुविधाओ के बारे मे भी बताया गया। विद्यार्थियों को अभिभावकों के साथ महाविद्यालय भ्रमण करने के लिये प्रेरित भी किया। इस दौरान विद्यार्थियों से फीडबैक फॉर्म भरवाए गये। नोडल ऑफिसर डॉ. गोपाल सिंह खराडी को प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया। कॉलेज चलो अभियान 31 जनवरी तक चलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *