अनोखी लाल एंड संस की दुकान को सील करते अधिकारी
19/Dec/2024
ब्यूरो रिपोर्ट mpkikhabar रतलाम
रतलाम (mp)- ज्यादा दामों मे यूरिया (Urea) बेचने के मामले में अधिकारियों ने अनोखी लाल एंड संस (Anokhi Lal & Sons)की दुकान को सील करके दुकान संचालक पर कड़ी कार्रवाई की है। बतादें की इन दिनो रबी की फसल की सीजन के दौरान इस वर्ष भी यूरिया की कालाबाजारी बिना किसी डरे दुकान संचालक द्वारा की जा रही है।
किसानों को सरकार द्वारा तय दामो से करीब 100 रुपए से अधिक के दामों में यूरिया की खरीद कर अपनी फसलों को बचाना पड़ रहा है।
यूरिया बिक्री की शिकायत
प्रशासन को अधिक दामों पर यूरिया बिक्री की शिकायत लगातार मिलने पर प्रशासन ने बुधवार को एक चौकीदार को ग्राहक बनाकर दुकान पर भेजा और जब दुकानदार ने तय कीमत से अधिक दामो पर यूरिया की बिक्री चौकीदार को दी। तब प्रशासन के दल ने दुकान पर छापेमारी की कार्रवाई की।
कृषि विभाग
कृषि विभाग के अधिकारियों ने अनोखी लाल एंड संस की दुकान को सील किया है। साथ ही किसानों के साथ यूरिया के साथ अन्य दवाइयो के प्रोडक्ट खरीदने का दबाव भी बना रहे है। जिस पर तहसीलदार संदीप इनवे, नायब तहसीलदार वैभव कुमार जैन, पटवारी पंकज राठौर, इरफान मेंव की टीम ने मौके पर पहुंचकर कृषि विभाग के अधिकारियों को मौके पर बुलाकर दुकान संचालक पर कड़ी कार्रवाई की।




