सोना लेकर फरार हुआ आरोपी को माणक चौक पुलिस ने किया गिरफ्तार

"जानकारी अच्छी लगी? इसे अपने दोस्तों से साझा करें।"

सोना लेकर फरार हुआ आरोपी को माणक चौक पुलिस ने किया गिरफ्तार

19/Dec/2024

ब्यूरो रिपोर्ट mpkikhabar रतलाम 

रतलाम (mp)- रतलाम के माणक चौक पुलिस (Manak Chowk Police) ने सोना (Gold) लेकर फरार हुआ आरोपी को गिरफ्तार किया है। साथ ही 77 ग्राम 320 मिलीग्राम सोना की कीमती लगभग 5 लाख 77 हजार रुपए की बरामद की है

फरियादी

शुक्रवार को फरियादी गणेश पिता गिरीराज सोनी निवासी भगतपुरी रतलाम ने थाना पर पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज करवाई थी की मेरी दुकान सोने के ज्वेलरी (Jewelry) बनाने वाला कारीगर कृष्णकांत पिता प्रेमकुमार धनगर निवासी ग्राम रेपुरा जिला फिरोजाबाद उतरप्रदेश का सोमवार को मेरे द्वारा रंजन कर की दुकान पर देने के लिए दी गई एक सोने की चेन (Gold chain)  रोल लेकर भाग गया है। फरियादी की रिपोर्ट पर माणक चौक थाना के अपराध क्रमांक 669/24 धारा 316 (2)भा.न्या.सं. का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था। वही पुलिस ने घटना की गंभीरता के दृष्टिगत रतलाम पुलिस अधीक्षक अमित कुमार द्वारा फरार आरोपी की गिरफ्तारी व सोना बारामद करने के लिये टीम गठित की गई।

मुखबिर सूचना एवं तकनीकी साक्ष्य

मुखबिर सूचना एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी कृष्णकांत उर्फ शशीकांत पिता प्रेम कुमार जाती धनगर निवासी ग्राम रेपुरा तह व जिला फिरोजाबाद उतरप्रदेश को सायबर सेल की मदद से रेपुरा ग्राम से पकडा गया।जिसे पुछताछ के लिए थाने लेकर आये। थाने पर पुछताछ के दौरान आरोपी को अपराध में गिरफ्तार किया गया एवं मेमो लिया गया। आरोपी द्वारा बताया की मैने सोने की चेन रोल को रंजन कर की दुकान वाली बिल्डींग के तल चर में धनजी भाई के नौहरे रतलाम में ही पत्थरों की आड़ में चुपा कर रखना है। आरोपी के बताए अनुसार उसके पास से एक सोने की चेन रोल वजन 77 ग्राम 320 मिली ग्राम कीमती 5 लाख 77 हजार रूपये की जप्ती की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *