शिवगढ़ पुलिस ने किसान के खेत से गांजे के पौधे उखाड़ कर किए जप्त
22/Dec/2024
ब्यूरो रिपोर्ट mpkikhabar रतलाम
रतलाम (Ratlam (mp) – जिले के शिवगढ़ (Shivgarh) थाना क्षेत्र स्थित पुलिस ने एक किसान के खेत में गांजे के पौधे उखाड़कर जप्त किए हैं। वही एनडीपीएक्ट में मामला दर्ज किया है। मिली जानकारी के अनुसार किसान हुकला हटीला उम्र 54 वर्षीय निवासी पडाव ने मकान के पीछे स्थित खेत में कपास के पौधो के बीच गांजे के पौधे उगा रखे थे।सूचना मिलते ही पुलिस ने खेत में पहुंचकर लगभग एक दर्जन गांजे के पौधे उखाड़ कर जप्ती की हैं। साथ ही गांजे के पौधे उगाने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार भी किया है। बताया कि पुलिस ने हकला को उसके घर से हिरासत में लेकर उसके घर के पीछे मौजुद खेत में वहां लगे लगभग 12 गांजे के पौधे वजन 7 किलो 8 ग्राम पाया गया है। एनडीपीएस एक्ट की धारा में मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू की।




