सैलाना में हम होंगे कामयाब पखवाड़े के आयोजन का किया समापन
10/Dec/2024
ब्यूरो रिपोर्ट mpkikhabar रतलाम
रतलाम (mp) – महिला बाल विकास विभाग सैलाना द्वारा हम होंगे कामयाब पखवाड़े के आयोजन का समापन किया गया। जिसमें विभिन्न प्रतियोगिताओं में विजयी रही बालिकाओं को महिला बाल विकास समिति अध्यक्ष सुभाष बाबर व एडिशनल सीईओ सुंदर खन्ना द्वारा पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम में सहायक संचालक व परियोजना अधिकारी रविंद्र कुमार मिश्रा द्वारा बालिकाओं से साइबर सुरक्षा एवं गुड टच, बेड टच संबंधीत सवाल किए गए। जिसमें बालिकाओं द्वारा उनके सभी प्रश्नों के जवाब निडर होकर दिए गए। इसी दौरान कार्यक्रम में महिला बाल विकास परियोजना से पर्यवेक्षक दीपा चौधरी, ज्योति गोस्वामी, मीना मालवीय,मीणा मेडा , आंगनवाड़ी कार्यकर्ताएं कॉलेज व बड़ी संख्या में स्कूल के बालक व बालिकाएं उपस्थित रही।





