सड़क दुर्घटना के पीड़ित की सहायता करने वाले को दिया जाएगा 5 हजार रुपए का पुरस्कार
5/Jan/2025
ब्यूरो रिपोर्ट mpkikhabar रतलाम
रतलाम (Ratlam,mp)- रविवार को रतलाम जिला पुलिस अधीक्षक अमित कुमार (भा.पु.से.) एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश खाखा (रा.पु.से.) के मार्ग दर्शन में उप पुलिस अधीक्षक यातायात अनिल कुमार राय के निर्देशन में रतलाम यातायात थाना द्वारा गुड सेमेरिटन योजना के प्रभावि कार्यान्वयन एवं व्यापक प्रचार प्रसार के लिए सडक दुर्घटनाओ में पीडित/घायल व्यक्ति को मदद कर एम्बुलेंस द्वारा तत्काल अस्पताल पहुचाने वाले नेक व्यक्ति को शासन द्वारा 5000 रुपये के नगद पुरुस्कार से पुरुस्कृत किये जाने के संबंध में शहर रतलाम के विभिन्न चौराहो पर जागरुकता अभियान चलाया जाकर आमजन को सडक दुर्घटनाओ में पीडित/घायल व्यक्ति की मदद करने के लिए जागरुक किया गया। साथ ही शहर के मुख्य स्थानो नमकीन कलस्टर करमदी रोड, सालाखेडी बायपास, कृषि मंडी मेन गेट, घोडा चौराहा, गर्ल्स कालेज तिराहा, बंजली तिराहा, ईफ्का फैक्ट्री के सामने, पंचेड फंटा एवं पुलिस अधीक्षक कार्यालय पर योजना से संबंधित बडे-बडे होर्डिंग/फ्लैक्स लगाये गये।




