रतलाम पुलिस ने स्कूली बच्चों को गुड टच,बेड टच के प्रति किया जागरूक
12/Dec/2024
ब्यूरो रिपोर्ट mpkikhabar रतलाम
रतलाम (mp)- रतलाम पुलिस ने स्कूली बच्चों को गुड टच, बेड टच के प्रति जागरूक किया। जेंडर आधारित हिंसा की रोकथाम के लिए जागरूकता कार्यक्रम चलाया। बतादें की शुभम शिशु विहार हायर सेकंडरी स्कूल में बच्चों को गुड टच, बेड टच के प्रति जागरूक किया। रतलाम पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के निर्देशन व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश खाखा के मार्ग दर्शन में गुरुवार को अजाक थाना प्रभारी लिलियन मालवीय के नेतृत्व में रतलाम पुलिस द्वारा शुभम शिशु विहार हायर सेकेंडरी स्कूल में बच्चों और स्टॉफ को महिला सुरक्षा के संबंध में कानूनों,अधिकारों से अवगत कराया। साथ ही बच्चियों को गुड टच, बैड टच की समझाइश दी गई तथा जेंडर आधारित हिंसा रोकने के लिए जागरूकता दी गई।





