रतलाम पुलिस द्वारा कांबिंग गश्त कर, गुंडे बदमाशों व असमाजिक तत्वों के विरुद्ध की प्रभावी कार्यवाही

"जानकारी अच्छी लगी? इसे अपने दोस्तों से साझा करें।"

रतलाम पुलिस (Police) द्वारा कांबिंग गश्त कर,गुंडे बदमाशों व असमाजिक तत्वों के विरुद्ध की प्रभावी कार्यवाही

19/Dec/2024

ब्यूरो रिपोर्ट mpkikhabar रतलाम 

Ratlam (mp)- रतलाम जिले के सभी अनुभागो में सीएसपी/एसडीओपी के मार्ग दर्शन में पुलिस टीम (Police) बनाकर कार्यवाही की गई। गुरुवार को जिले में अपराध व अपराधियों पर नियंत्रण के पुलिस महानिदेशक पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देशों के अनुक्रम में रतलाम पुलिस अधीक्षक अमित कुमार की अगुवाई में रतलाम जिले के सभी अनुभागों में सीएसपी/ एसडीओपी के नेतृत्व में बुधवार व गुरुवार की दरमियानी रात से सुबह तक रतलाम जिले के सभी अनुभागों में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश खाखा के मार्ग दर्शन में रतलाम सीएसपी सत्येंद्र घनघोरिया, जावरा सीएसपी दुर्गेश आमों, जावरा एसडीओपी शक्ति सिंह चौहान, रतलाम एसडीओपी किशोर पाटनवाला, सैलाना एसडीओपी नीलम बघेल, आलोट एसडीओपी शाबेरा अंसारी के नेतृत्व में संबंधित थाना प्रभारी एवं थाने के पुलिसकर्मियों की टीम बनाकर गुंडे बदमाशों, वारंटियों, असामाजिक तत्व पर निगरानी एवं धरपकड़ के लिए कॉम्बिंग गश्त की गई।

CSP/SDOP
इस के दौरान संबंधित सीएसपी/एसडीओपी द्वारा बल की ब्रीफिंग कर कॉम्बिंग गस्त (combing gashṭ) के लिए रवाना किया गया। जिले भर की कार्यवाही में असामाजिक तत्वों की निगरानी करते हुए जिसके अंतर्गत विभिन्न प्रकरणों में वांछित लंबे समय से फरार 25 स्थाई वारंटियों, 110 गिरफ्तारी वारंट तामील करवाए गए।

Police Team

पुलिस टीम द्वारा 170 से अधिक हिस्ट्री शीटर, गुंडा बदमाशों को चेक किया गया। इसी दौरान पकड़े गए बदमाशों को अपराध ना करने की हिदायत देते हुए उनसे डोजियर भी भरवाया गया हैं। रतलाम पुलिस द्वारा गुंडे/बदमाशों एवं असामाजिक तत्वों के विरुद्ध इस प्रकार की कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *