रतलाम पुलिस की ऐतिहासिक कार्रवाई, अवैध एमडी ड्रग फैक्ट्री का भंडाफोड़

"जानकारी अच्छी लगी? इसे अपने दोस्तों से साझा करें।"

रतलाम पुलिस की ऐतिहासिक कार्रवाई, अवैध एमडी ड्रग फैक्ट्री का भंडाफोड़

10 किलो 930 ग्राम एमडी सहित 16 आरोपी गिरफ्तार

ब्यूरो रिपोर्ट mpkikhabar रतलाम, सीटी रिपोर्टर मोहित शर्मा।

रतलाम- (Ratlam) रतलाम पुलिस को अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत अब तक की सबसे बड़ी और ऐतिहासिक सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने ग्राम चिकलाना में संचालित अवैध एमडी (MD) ड्रग फैक्ट्री का पर्दाफाश करते हुए 10 किलो 930 ग्राम एमडी, निर्माण सामग्री, अवैध हथियार और लग्जरी चारपहिया वाहन जब्त कर 16 आरोपियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

पुलिस अधीक्षक अमित कुमार को प्राप्त विश्वसनीय सूचना के आधार पर 16 जनवरी 2026 को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर राकेश खाखा एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण विवेक कुमार लाल के मार्ग दर्शन में एक विशेष पुलिस टीम गठित की गई। इस टीम का नेतृत्व एसडीओपी जावरा संदीप मालवीय, सीएसपी जावरा युवराज सिंह चौहान एवं सीएसपी रतलाम सत्येंद्र घनघोरिया द्वारा किया गया।

ग्राम चिकलाना में दबिश, चल रही थी। एमडी निर्माण फैक्ट्री
पुलिस टीम ने थाना कालूखेड़ा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम चिकलाना में आरोपी दिलावर लाला के निवास पर दबिश दी, जहां अवैध रूप से एमडी ड्रग बनाने की फैक्ट्री संचालित की जा रही थी। मौके से 16 आरोपियों को एमडी का निर्माण करते हुए रंगे हाथ पकड़ा गया।

बड़ी मात्रा में मादक पदार्थ व सामग्री जब्त-

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने 10 किलो 930 ग्राम एमडी ड्रग
एमडी निर्माण में प्रयुक्त केमिकल एवं उपकरण दो चारपहिया वाहन (स्कॉर्पियो एवं XUV 700) जब्त किए। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी इन वाहनों के माध्यम से एमडी की सप्लाई की तैयारी कर रहे थे।

अवैध हथियार भी बरामद-

घर की गहन तलाशी के दौरान 02 अवैध 12 बोर बंदूकें 91 जिंदा कारतूस बरामद किए गए, जिन्हें विधिवत जब्त किया गया। कार्रवाई के दौरान घर में राष्ट्रीय पक्षी मयूर को अवैध रूप से पालतू बनाकर रखने का मामला भी सामने आया। सूचना पर वन विभाग की टीम के सहयोग से दो मयूर का रेस्क्यू किया गया। इसके साथ ही कीमती चंदन की लकड़ी भी बरामद की गई है।

प्रकरण दर्ज, सभी आरोपी गिरफ्तार-

थाना कालूखेड़ा पर सभी 16 आरोपियों के विरुद्ध अपराध क्रमांक 09/26 अंतर्गत: धारा 8, 22, 25 एनडीपीएस एक्ट धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विधिवत गिरफ्तार किया गया है। मुख्य आरोपी दिलावर खान, उसका दामाद याकूब खान सहित सभी आरोपी पुलिस अभिरक्षा में हैं। एक आरोपी नाबालिग है, जिसके विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका इस बड़ी कार्रवाई में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण विवेक कुमार लाल, एसडीओपी संदीप मालवीय, निरीक्षक अय्यूब खान, निरीक्षक सत्येंद्र रघुवंशी, निरीक्षक गायत्री सोनी, उप निरीक्षक रघुवीर जोशी, उप निरीक्षक राजेश मालवीय सहित समस्त पुलिस बल की भूमिका अत्यंत सराहनीय रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *