रतलाम महापौर पटेल ने किया निरीक्षण,सफाई मित्रों का एक दिन का कांटा वेतन
10/Dec/2024
ब्यूरो रिपोर्ट mpkikhabar रतलाम
रतलाम (mp)- शहर की सफाई व्यवस्थाओं को ओर भी अच्छा बनाने के लिए रतलाम के महापौर प्रहलाद पटेल ने सफाई व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया है। साथ ही उन्होंने निरीक्षण के दौरान सफाई व्यवस्थाओं को लेकर के आवश्यक निर्देश भी दिए हैं। महापौर ने सोमवार को लगभग 44 सफाई मित्रों का एक दिवस का वेतन काटकर कारण बताओ नोटीस जारी किया है। इसी के साथ ही कचरा एवं गंदगी करने पर सज्जन मिल रोड स्थित वाईन शॉप संचालक पर लगभग 500 रुपए की राशी का जुर्माना भी किया है। पूर्णतः स्वच्छ बनाने के लिए महापौर प्रहलाद पटेल ने अमृत सागर क्षेत्र वार्ड क्रमांक 19 व बाजार क्षेत्र की सफाई व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया है। निरीक्षण के दौरान महापौर प्रहलाद पटेल ने निरीक्षण के दौरान नागरिकों से भी अपील की है कि वे अपने घर व दुकानों से निकलने वाले कचरे यहां-वंहा ना डालते हुए गीले एवं सूखे कचरे का स्त्रोत पर ही पृथक्कीकरण कर निगम के कचरा संग्रहण वाहन के पृथक-पृथक भागों में डाले।




