रतलाम महापौर ने नई पेयजल टंकी का निर्माण कार्य किया शुरू

"जानकारी अच्छी लगी? इसे अपने दोस्तों से साझा करें।"

रतलाम महापौर ने नई पेयजल टंकी का निर्माण कार्य किया शुरू

10/Dec/2024

ब्यूरो रिपोर्ट mpkikhabar रतलाम

रतलाम (mp)- रतलाम के वार्ड क्रमांक 10 वीरियाखेडी में लाखों रुपए की लागत से बनने वाले लगभग 5 लाख लीटर क्षमता की पेयजल टंकी के निर्माण कार्य का भूमि पूजन रतलाम महापौर प्रहलाद पटेल ने किया। बतादें की अमृत 2.0 योजना में बनने वाली 11 नवीन पेयजल टंकियो के तहत वार्ड क्रमांक 10 विरियाखेड़ी में 37.61 लाख रुपए की लागत की लगभग 5 लाख लीटर क्षमता की पेयजल टंकी के निर्माण कार्य का भूमि पूजन महापौर प्रहलाद पटेल ने निगम अध्यक्ष मनीषा शर्मा, मंडल अध्यक्ष मयूर पुरोहित, निलेश गांधी नेता पक्ष भगतसिंह भदौरिया, महापौर परिषद सदस्य अनिता कटारा व निगम अधिकारियों के साथ विधिवत् पूजा-अर्चना के साथ किया। कार्यक्रम के दौरान महापौर प्रहलाद पटेल ने बताया कि नगर के नागरिकों को पर्याप्त मात्रा व दबाव से पेयजल उपलब्ध हो। इस के लिए अमृत 2.0 योजना के तहत नगर में 11 पेयजल टंकियों का निर्माण किया जाना है। साथ ही टंकी निर्माण के पश्चात् नागरिकों को पर्याप्त मात्रा व दबाव से पेयजल उपलब्ध होगा। इसी दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय रहवासी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *