रतलाम के माणक चौक थाना क्षेत्र में चाकू बाजी की हुई घटना, घायल को जिला अस्पताल करवाया भर्ती
17/Dec/2024
ब्यूरो रिपोर्ट mpkikhabar रतलाम
रतलाम (mp)- रतलाम के माणक चौक थाना क्षेत्र अंतर्गत बीती रात्रि सोमवार को मालिकुंआ में दूध बांटने आए एक युवक के साथ दो आरोपियों ने विवाद करना शुरू कर दिया। विवाद इतना बड़ गया की बात चाकू बाजी कर आ गई। दोनो आरोपीयों ने दूध बांटने वाले युवक पर चाकु से हमला कर दिया। चाकू बाजी की घटना से चारों ओर हलचल मच गई। आसपास के लोगों ने घायल व्यक्ति को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती करवाया। बतादें की चाकू बाजी की घटना में कुआंझागर निवासी अजय पिता मुन्नालाल उम्र 30 वर्षीय घायल हुआ है। अजय माली कुआं में बाइक से दूध बांटने आया हुआ था। इसी दौरान बदमाश भोला पाटीदार व उसका साथी यश पाटीदार अजय से विवाद करना शुरू किया। व देखते ही देखते गाली गलौज करने लगे। युवक के साथ मारपीट कर चाकू से हमला कर दिया। चाकू अजय के बाजू पर लगा है। इलाज में घायल के बाजू में दस टांके आए है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है।