अधीक्षण यंत्री बेंजामिन फ्रेंकलिन ‘ऊर्जा कीर्ति सम्मान समारोह’ में लाइनमैनों को संबोधित करते हुए।
04/Mar/2025
ब्यूरो रिपोर्ट mpkikhabar रतलाम
अधीक्षण यंत्री बेंजामिन फ्रेंकलिन की अध्यक्षता रतलाम में आयोजित ‘लाइनमैन दिवस’ के अवसर पर ‘ऊर्जा कीर्ति सम्मान समारोह’ में अधीक्षण यंत्री बेंजामिन फ्रेंकलिन ने लाइनमैनों को संबोधित करते हुए कहा कि उनकी कड़ी मेहनत और समर्पण के बिना विद्युत आपूर्ति की निरंतरता संभव नहीं है। उन्होंने सुरक्षा मानकों का पालन करने और सतर्कता बरतने पर जोर दिया, ताकि दुर्घटनाओं से बचा जा सके। फ्रेंकलिन ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले लाइनमैनों को सम्मानित किया और उनकी सेवाओं की सराहना की।

म.प्र.प.क्षे.वि.वितरण कंपनी लि., रतलाम वृत के तत्वाधान में स्थानीय अजन्ता पैलेस रतलाम में विद्युत वितरण कंपनी के वृत अधीक्षण यंत्री बेंजामिन फ्रेंकलिन की अध्यक्षता में समारोह सफलता पूर्वक दिनांक 04-03-2025 को संपन्न हुआ, कार्यक्रम का शुभारम्भ माँ सरस्वती को माल्यार्पण तथा स्टाफ की बालिकाओं कु. प्रेरणा शर्मा, भक्ति यादव , माला वाघेला तथा कीर्ति तंवर द्वारा प्रस्तुत माँ सरस्वती वन्दना के साथ प्रारंभ हुआ ।

कार्यक्रम मे उपस्थित अधिकारी ,कर्मचारी ।
कार्यक्रम में रतलाम जिले के कार्यपालन यंत्री (विद्युत सुरक्षा) श्री राजेश पाटीदार , कार्यपालन यंत्री (शहर) श्री विनोवा तिवारी, कार्यपालन यंत्री( ग्रामीण ) श्री शैलेन्द्र गुप्ता, कार्यपालन यंत्री (जावरा ) श्री महेंद्र शंकर दीक्षित, कार्यपालन यंत्री (आलोट ) श्री महेंद्र कुमार मैडा , कार्यपालन यंत्री (भण्डार) श्री संदीप भायरे, कार्यपालन यंत्री (विजिलेंस) श्री खिलेंद्र फुलबन्दे सहित लगभग ३०० लाईन कर्मचारी तथा संविदा लाईन कर्मचारी अधिकारी उपस्थित रहे, अतिथियों द्वारा उत्कृष्ट कार्य करने वाले ग्यारह लाइन कर्मचारियों का शाल श्रीफल तथा प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया तथा सुरक्षा उपकरण एवं सुरक्षा किट प्रदान की गयी ।

‘ऊर्जा कीर्ति सम्मान समारोह’ में अधीक्षण यंत्री बेंजामिन फ्रेंकलिन और कार्यपालन यंत्रीगण श्री विनोबा तिवारी, श्री शैलेन्द्र गुप्ता, श्री महेंद्र शंकर दीक्षित, श्री महेंद्र कुमार मैडा, श्री संदीप भायरे, और श्री खिलेंद्र फुलबन्दे के साथ सम्मानित लाइनमैन।


समारोह में पियूष नेने द्वारा विशेष गायन प्रस्तुति दी गई, जिसने उपस्थित सभी लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। उनकी मधुर आवाज़ और भावपूर्ण प्रस्तुति ने कार्यक्रम में एक विशेष समा बांधा।




