किसान की हत्या के मामले में फरार 20 हजार के इनामी आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

"Spread the news, raise awareness!"

किसान की हत्या के मामले में फरार 20 हजार के इनामी आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

8/Dec/2024

ब्यूरो रिपोर्ट mpkikhabar रतलाम 

रतलाम(mp)- रतलाम जिले के सैलाना थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम दिवेल में बीते कुछ दिनों पहले किसान की हत्या का मामला सामने आया था। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू की। इसी के साथ ही पुलिस ने इस हत्याकांड का खुलासा भी किया था। खुलासे के दौरान हत्या का फारार 20 हजार के इनामी आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार किया है। मिली कजानकारी के अनुसार बीते एक माह पहले  कमलसिंह देवड़ा के द्वारा उसके भाई हिम्मतसिंह पिता करणसिंह देवड़ा जाति राजपूत निवासी ग्राम दिवेल की खेत पर सोने के दौरान मृतक की जघन्य हत्या की सूचना दी। जिस पर मोके पर देहाती नालसी लेख कर सैलाना थाने पर अप.क्र. 447/2024 धारा 103(1) बीएनएस का कायम कर विवेचना प्रारंभ की। साथ ही मृतक के कृषि भूमि पडोसी विजय सिंह द्वारा उसके साथियों दीपक सुनेर व जस्सु के साथ अपराध स्वीकार कर बताया कि मृतक हिम्मत सिंह आये दिन खेत का सेड़ा फाड़ देता था। जिससे परेशान होकर बीते आठ नवम्बर की रात्रि करीब आठ बजे उसके साथी दीपक सुनेर व जस्सु निवासी रतलाम को उसके खेत पर बुलाकर हिम्मत सिंह को मारने के लिए भेजना स्वीकार किया तथा दिनांक 9 नवम्बर को विजय सिंह द्वारा इसके साथियों से हिम्मत सिंह की अवस्था की जानकारी ली थी। जिस पर आरोपी विजय सिंह को विधिवत गिरफ्तार किया गया था। उसके साथी दीपक सुनेर निवासी रेल नगर रतलाम व जसवंतसिंह उर्फ जस्सु निवासी रतलाम घटना के बाद से ही फरार हो गए थे। पुलिस ने फरार आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी के लिए पुलिस उप महानिरीक्षक रतलाम रेंज मनोज कुमार सिंह द्वारा फरार आरोपी जसवंतसिंह की गिरफ्तारी पर 20 हजार रुपए के इनाम की उद्घोषणा की गई थी। पुलिस अधीक्षक रतलाम पुलिस अधीक्षक अमित कुमार (भा.पु.से.) के निर्देशन में व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश खाखा व सैलाना एसडीओपी नीलम बघेल के मार्गदर्शन में सैलाना थाना प्रभारी निरीक्षक पृथ्वीसिंह खल्लाटे के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया था। पुलिस टीम द्वारा मुखबिर तंत्र एवं सायबर सेल की मदद से तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर फरार आरोपी जसवंत उर्फ जस्सू पिता सोहन सिंह सोलंकी जाती राजपूत उम्र 40 वर्ष निवासी थावरिया बाजार रतलाम को गिरफ्तार किया गया है। इसी के साथ ही पुलिस ने विजय सिंह पिता चतरसिंह राजपूत उम्र 36 वर्ष निवासी ग्राम दिवेल को भी गिरफ्तार किया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *