मुख्यमंत्री डा.यादव ने पीएम से की सौजन्य भेंट
10/Dec/2024
ब्यूरो रिपोर्ट mpkikhabar भोपाल
भोपाल (mp)- मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव ने दिल्ली पहुंचकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सौजन्य भेंट की। मंगलवार को दिल्ली में संसद भवन पहुंचकर मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से सौजन्य भेंट की। साथ ही मुख्यमंत्री यादव ने प्रधानमंत्री मोदी को राज्य सरकार द्वारा एक वर्ष में किए गए कार्यों से अवगत कराकर मार्गदर्शन प्राप्त किया। साथ ही पीएम मोदी को मध्यप्रदेश आने का न्योता भी दिया है। वही मुख्यमंत्री डॉ.यादव ने प्रधानमंत्री को भोपाल में फरवरी 2025 में होने वाली ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट और केंन-बेतवा नदी जोड़ो परियोजना के भूमि-पूजन एवं शिलान्यास के लिए आमंत्रित भी किया है।

साथ ही मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बताया कि राज्य सरकार अपने कार्यकाल का एक वर्ष पूर्ण होने पर 11 दिसंबर 2024 से दो महत्वपूर्ण कार्यक्रम प्रारंभ कर रही है। मुख्यमंत्री जन- कल्याण पर्व 11 से 26 दिसंबर 2024 तक आयोजित होगा। यह प्रदेश के समग्र विकास और जनहित पर आधारित रहेगा। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य विकास के प्रमुख चार स्तंभ युवा, नारी, किसान और गरीब के सशक्तिकरण और उनके कल्याण के लिए चिन्हित योजनाओं में शत- प्रतिशत सेंचुरेशन का लक्ष्य प्राप्त करना है। अभियान में आमजन से जुड़ी शासकीय सेवाओं से संबंधित आवेदको की समस्याओं का निराकरण भी किया जाएगा। साथ ही मध्यप्रदेश के सर्वांगीण विकास एवं विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के संबंध में बहुमूल्य मार्गदर्शन प्राप्त किया।




