जन कल्याण पर्व आयोजन के संबंध में अधिकारियों को दिए दिशा निर्देश
9/Dec/2024
ब्यूरो रिपोर्ट mpkikhabar रतलाम
रतलाम (mp) – मुख्यमंत्र डॉ. मोहन यादव ने रविवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग लेकर मुख्यमंत्री जन कल्याण अभियान के अंतर्गत 11 से 26 दिसंबर तक चलने वाला जन कल्याण पर्व के आयोजन के संबंध में प्रदेश के अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। इस दौरान रतलाम एन आई सी कक्ष में जिला पंचायत अध्यक्ष लाला बाई-शंभू लाल चंद्रवंशी, रतलाम महापौर प्रहलाद पटेल ,निगम अध्यक्ष मनीषा शर्मा, महापौर परिषद सदस्य, पार्षद, कलेक्टर राजेश बाथम, डीआईजी मनोज कुमार सिंह, पुलिस अधीक्षक अमित कुमार, अपर कलेक्टर डॉ. शालिनी श्रीवास्तव, जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला बाल विकास रजनीश सिन्हा, सहायक परियोजना अधिकारी शहरी विकास अभिकरण अरुण पाठक आदि उपस्थित थे।