सीएम यादव ने 132 करोड़ की मेसर्स हरिओम रिफाइनरी एवं 7.5 करोड़ की मैक्सिकन एग्रो केमिकल लिमिटेड का किया शिलान्यास

"जानकारी अच्छी लगी? इसे अपने दोस्तों से साझा करें।"

सीएम यादव ने 132 करोड़ की मेसर्स हरिओम रिफाइनरी एवं 7.5 करोड़ की मैक्सिकन एग्रो केमिकल लिमिटेड का किया शिलान्यास

11/Dec/2024

ब्यूरो रिपोर्ट mpkikhabar मंदसौर

मंदसौर (mp)- मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव एक दिवसीय मंदसौर दौरे पर रहे हैं। उन्होंने मंगलवार को मंदसौर मे पहुंचकर नक्षत्र गार्डन में मंदसौर की औद्योगिक इकाइयों का शिलान्यास एवं उद्यमियों से संवाद किया। साथ ही लगभग 132 करोड़ की मेसर्स हरिओम रिफाइनरी एवं 7.5 करोड़ की मैक्सिकन एग्रो केमिकल लिमिटेड का शिलान्यास किया है। साथ ही महू -नीमच बाईपास चौराहा के पास भाजपा कार्यालय का भूमि पूजन भी किया।निवेशकों की सहायता के लिए जिलास्तर पर स्थापित निवेश प्रोत्साहन केन्द्र का वर्चुअल उद्घाटन किया।

मुख्यमंत्री डा.मोहन यादव ने कहा कि मालवा का मतलब है,माल वाला। जिसके पास परमात्मा की विशेष कृपा है हम देश के मध्य में है। मध्य अच्छा तो सब अच्छा कहते हैं ना आप बड़ा ना भैया सबसे बड़ा रुपैया आज के दौर में आर्थिक रूप से जो सक्षम है व आगे आएंगे। इसी दौरान कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा सहित बड़ी संख्या में भाजपा के वरिष्ठ नेता कार्यकर्ता व आमजन मौजूद थे।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *