अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव में शामिल हुए सीएम, करेंगे भूमि पूजन-लोकार्पण

"जानकारी अच्छी लगी? इसे अपने दोस्तों से साझा करें।"

अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव में शामिल हुए सीएम, करेंगे भूमि पूजन-लोकार्पण

10/Dec/2024

ब्यूरो रिपोर्ट mpkikhabar भोपाल

भोपाल(mp)- मोहन सरकार के एक वर्ष को पूरा होने के मौके पर आम जनता को लगभग 16,481 करोड रुपए के विकास कार्यों की सौगात मिलेगी। मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव 11 से 26 दिसंबर के बीच 16 दिनो में अलग-अलग संभागों का भ्रमण करेंगे और इस राशि के विकास कार्यों का भूमि पूजन लोकार्पण करेंगे। बतादें की मोहन सरकार 13 दिसंबर को एक वर्ष पूरा कर रही है। इस अवसर पर सरकार ने तय किया है कि नए कामों को बड़े स्तर पर भूमि पूजन किया जाएगा। जो काम पूरे कर लिए उन्हें जनता को समर्पित करेंगे। सड़क, शासकीय कार्यालयों के मुख्य भवनों, सामुदायिक भवन, सिंचाई परियोजनाएं, गौशालाएं, प्रशिक्षण केंद्र, नए आंगनबाड़ी भवन, पंचायत सचिवालय, सीएम राइज स्कूल भवन, तहसील कार्यालय, नए अस्पतालों के लिए स्वीकृत भवन आदि प्रमुख हैं।

 

सीएम अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव में हुए शामिल-

मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव सोमवार को कुरुक्षेत्र में अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव में हुए शामिल।श्रीमद्भगवद्गीता के संदेशों की साक्षी, कल्याणी धर्मधरा, धर्मक्षेत्र कुरुक्षेत्र, हरियाणा की पवित्र माटी पर आज 18 वें अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव में कला और भक्ति के अद्वितीय संगम का साक्षी बनकर हृदय आध्यात्मिक आनंद का अनुभव कर रहा है। निश्चित ही इस महोत्सव के माध्यम से गीता के संदेशों से समस्त विश्व प्रकाशित और समाज, सद्भाव एवं शांति के विचारों से पल्लवित होगा। इसी दौरान पंजाब के राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया, जूनापीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरि महाराज, महामण्डलेश्वर स्वामी विवेकानंद महाराज, गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद महाराज, राज्यसभा सांसद बालयोगी उमेशनाथ महाराज, श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के महासचिव चंपत राय एवं अनेक पूज्य संतों आदि उपस्थिति रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *