भाजपा ने मंडल चुनाव प्रक्रिया को लेकर बैठक की आयोजित
10/Dec/2024
ब्यूरो रिपोर्ट mpkikhabar रतलाम
रतलाम (mp)- मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी के संगठन पर्व मे रतलाम जिले के सभी 25 मंडलों मे बूथ अध्यक्षों का सम्मान होगा। प्रदेश नेतृत्व के निर्देश अनुसार मंडल चुनाव प्रक्रिया का दुसरा चरण भी इसके साथ आयोजित होगा। इसमें मंडल अध्यक्ष चुनाव के लिए बूथ अध्यक्षों से रायशुमारी की भी किया जाएगा। बतादें की भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय ने पैलेस रोड़ स्थित पार्टी कार्यालय मे कही। मंडल चुनाव प्रक्रिया को लेकर आयोजित इस बैठक मे सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी बजरंग पुरोहित एवं महेश सोनी की उपस्थिति मे सभी मंडल निर्वाचन अधिकारीयों को चुनाव प्रक्रिया के दूसरे चरण की जानकारी दी गई। जिलाध्यक्ष उपाध्याय ने कहा कि बुथ अध्यक्ष भाजपा का सबसे महत्वपूर्ण व्यक्ति है। पार्टी ने उसे ही आधार बनाकर बुथ जीता-चुनाव जीता का नारा दिया है। 10 दिसम्बर को होने वाले मंडल सम्मेलनों मे मंडल के निर्वाचन अधिकारी सभी बूथ अध्यक्षों का मंडल अध्यक्ष की उपस्थिति मे सम्मान करेगे। बैठक का संचालन जिला महामंत्री निर्मल कटारिया ने किया।