बाजना पुलिस ने हत्या के अपराध मे 11 वर्ष से फरार आरोपी को किया गिरफ्तारी
रतलाम- (Ratlam) जिले की बाजना पुलिस ने हत्या के अपराध मे 11 वर्ष से फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता मिली है।
बतादें की 28 जुलाई 2014 को आरोपीगण शंकर पिता गोतम मुनिया निवासी धावडादेह व कोदरिया उर्फ कोमल सिंह पिता फुलजी मुनिया निवासी धावडा देह द्वारा बेल को पत्थर मार कर टांग तोडने की बात को लेकर मृतक लिमजी पिता वागजी मुनिया निवासी धावडादेह के साथ गाली गलौच कर, सिर पर, बाये पेर, दाहिने कन्धे पर धारिया से मारपीट कर चोट पहुंचा कर हत्या कर दी गई। घटना के संबंध मे बाजना थाने पर फरियादी खिमजी पिता वागजी मुनिया उम्र 25 वर्ष निवासी धावडादेह की रिपोर्ट पर अपराध क्रमाक 110/2014 धारा 307,302, 294,506.34 भादवि का अपराध आरोपीगणो शंकर मुनिया व कोदरिया उर्फ कोमलसिंह के विरुध्द पंजीबध्द कर विवेचना मे लिया गया था।
प्रकरण मे आरोपी शंकर पिता गोतम मुनिया को पूर्व मे ही दिनांक 1 अगस्त 2014 में गिरफ्तार किया जा चुका है तथा आरोपी कोदरिया उर्फ कोमल सिंह घटना दिनांक से लगभग 11 वर्षो से फरार चल रहा था। प्रकरण मे फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए बाजना थाना प्रभारी द्वारा सभी आवश्यक हरसंभव प्रयास किये जाने के उपरांत भी आऱोपी की गिर.नही होने एवं प्रकरण काफी अधिक समय से लंबित होने से रतलाम जिला पुलिस अधीक्षक अमित कुमार द्वारा प्रकरण की अग्रिम विवेचना के लिए सैलाना एसडीओपी नीलम बघेल अ.अ.पु. सैलाना को आदेशित किये जाने पर केस डायरी अग्रिम विवेचना के लिए 16 जुलाई 2025 को अ.अ.पु.सैलाना को प्राप्त हुई।
रतलाम जिला पुलिस अधीक्षक अमित कुमार (भा.पु.से.) के निर्देशन एवं अति.पुलिस अधीक्षक राकेश खाखा के मार्ग दर्शन मे एसडीओपी नीलम बघेल अअपु सैलाना के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा फरार आरोपी कोदरिया उर्फ कोमलसिंह की गिरफ्तारी के लिए मुखबीर तंत्र सक्रिय कर गिरफ्तारी के लिए डेढ माह से लगातार प्रयास किये जाने उपरांत 9 सितंबर 2025 को मुखबीर से जानकारी मिली की फरार आरोपी कोदरिया उर्फ कोमलसिंह मुनिया उसके मामा के गांव सेमलिया माल में आया हुआ है। जो वापस कहीं जाने की तयारी में है तत्काल दबीश दी जाये तो मिल सकता हैं। सुचना पर तत्काल पुलिस टीम द्वारा गांव सेमलिया माल मे दबिश देकर आरोपी कोदरिया उर्फ कोमल सिंह मुनिया को मंगलवार को गिरफ्तार करने मे महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की।
इस पुरी कारवाही के दौरान अ.अ.पु.सैलाना नीलम बघेल (विवेचक), निरी रणजीत सिंह मकवाना, थाना प्रभारी बाजना निरी सुरेन्द्रसिंह गडरिया, थाना प्रभारी सैलाना उनि रामसिंह खपेड, थाना बाजना , सउनि योगेश निनामा, थाना बाजना, आर 709 नरवर मईडा थाना बाजना, प्रआर 442 मोहित भुरिया ,प्रआर 154 शैलेन्द्र सिंह, आर. 954 प्रेम निनामा, आर 1161 शंकर राव शिन्दे, आर 842 दीपक बैरावत, आर 1055 प्रकाश सिंगाड, आर.1136 किशन मचार, आर 1165 दरबार जमरा, आर. 832 सन्नी मईडा थाना बाजना एवं आर. दिनेश खराडी,आर.तुफान भुरिया थाना सैलाना, आर.विपुल सायबर सेल व की टीम की सराहनीय भुमिका रही है।




