सैलाना युक्तीधाम पर दिवंगत उप निरीक्षक मदनलाल निनामा को राजकीय सम्मान के साथ दी गई अंतिम विदाई

ब्यूरो रिपोर्ट mpkikhabar रतलाम, कृष्णकांत मालवीय सैलाना
रतलाम- (Ratlam) उज्जैन पुलिस में पदस्थ रहे दिवंगत उप निरीक्षक मदनलाल निनामा को जिले के सैलाना मुक्तिधाम पर राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई।
मंगलवार को पुलिस विभाग ने अपने कर्तव्यनिष्ठ अधिकारी, उप निरीक्षक (SI) मदनलाल निनामा को सम्मान पूर्वक अंतिम विदाई दी। बतादे की उज्जैन जिले में 3 दिन पूर्व शिप्रा नदी पुल से वाहन दुर्घटनाग्रस्त होकर नीचे गिर जाने की दुखद घटना में SI निनामा का निधन हो गया था।
उनके गृह नगर सैलाना (जिला रतलाम) में पुलिस विभाग एवं जनप्रतिनिधियों, नगरवासियों की उपस्थिति में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार संपन्न हुआ। अंतिम संस्कार के अवसर पर पुलिस उप महानिरीक्षक रतलाम रेंज मनोज कुमार सिंह, रतलाम जिला पुलिस अधीक्षक अमित कुमार, सैलाना एसडीओपी नीलम बघेल, रक्षित निरीक्षक मोहन भर्रावत, निरीक्षक सुरेंद्र गडरिया सहित अनेक पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे। दिवंगत अधिकारी को पुलिस बल द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर अर्पित किया गया। पुलिस अधीक्षक रतलाम एवं डीआईजी रतलाम रेंज ने शोक संतप्त परिवार को सांत्वना देते हुए कहा कि यह पुलिस परिवार की अपूरणीय क्षति है।
SI निनामा, ग्राम ताराघाटी (जनपद सैलाना) निवासी थे और परिवार सैलाना के बावड़ी मोहल्ला में रहता है। वे अपने पीछे पत्नी और दो बच्चों को छोड़ गए हैं। 20 अगस्त 2023 को उन्हें उज्जैन जिले के उन्हेल में पदस्थ किया गया था। पुलिस विभाग दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करता है तथा शोकाकुल परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करता है।





