सैलाना में विवाह समारोह के दौरान खोई हुई सोने की अंगूठी सुरक्षित मिली
ब्यूरो रिपोर्ट mpkikhabar रतलाम
रतलाम- (Ratlam) जिले के सैलाना बस स्टैंड पर सागर वाटिका में आयोजित एक विवाह कार्यक्रम के दौरान रतलाम निवासी ललित पटवा की पत्नी ललिता पटवा की लगभग 13 ग्राम वजनी सोने की अंगूठी विवाह कार्यक्रम स्थल पर कहीं गिर गई थी। गुरुवार शाम समारोह स्थल पर ये अंगुठी गुम हुई थी।
रविवार सुबह एक अन्य विवाह कार्यक्रम के दौरान अंगूठी विकास कैटरिंग के मैनेजर शुभम राठौड़ को मिली। जिन्होंने अपनी जिम्मेदारी और ईमानदारी का परिचय देते हुए अंगूठी को कार्यक्रम में मौजूद नवनीत मेहता को सुपुर्द कर दिया।पटवा परिवार ने अंगूठी मिलने और सुरक्षित लौटाए जाने पर परिजनों ने शुभम राठौड़ एवं नवनीत मेहता का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने भी इस कार्य की सराहना करते हुए इसे सामाजिक मूल्यों व ईमानदारी की मिसाल बताया।




