नेशनल लोक अदालत का आयोजन 10 मई को 

"जानकारी अच्छी लगी? इसे अपने दोस्तों से साझा करें।"

नेशनल लोक अदालत का आयोजन 10 मई को

रतलाम- (Ratlam) म.प्र. राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के निर्देशानुसार एवं प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं अध्यक्ष नीना आशापुरे के मार्ग दर्शन में 10 मई को जिला न्यायालय, तहसील न्यायालय जावरा, सैलाना, आलोट में नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा।

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव नीरज पवैया ने बताया कि लोक अदालत में लंबित समझौता योग्य सिविल, आपराधिक, श्रम न्यायालय, उपभोक्ता विवाद प्रतितोषण आयोग, बैंक के ऋण वसूली प्रकरण, बीएसएनएल, सम्पत्ति कर, जलकर के प्री-लिटिगेशन प्रकरणों के निराकरण के लिए खण्डपीठें जिला स्तर एवं तहसील स्तर पर पृथक-पृथक से गठित की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *