संयुक्त पेंशनर्स संगठन एकता मोर्चा का होगा पेंशनरों का आगामी आंदोलन
रतलाम- (Ratlam) प्रोग्रेसिव पेंशनर्स एसोसिएशन मध्य प्रदेश रतलाम, मध्य प्रदेश विद्युत मंडल पेंशनर्स संघ रतलाम, मध्य प्रदेश पुलिस पेंशनर्स संघ एवं मध्य प्रदेश पेंशनर समाज रतलाम के पदाधिकारी एवं पेंशनर्स सदस्यों की बैठक हायर सेकेंडरी स्कूल माणक चौक रतलाम पर आयोजित की गई।
बैठक में मुख्य रूप से एक विषय पर चर्चा की गई कि पेंशनरों की हमारी मांगे समान है। हम अलग-अलग पेंशनर्स संगठनों के द्वारा आंदोलन करते हैं। इससे हमारी ताकत सरकार को नगण्य प्रतीत होती है। क्यों न हम एक मंच पर आकर सांझा संघर्ष संयुक्त पेंशनर्स एकता मोर्चा को मूर्त रूप देकर आंदोलन का शंखनाद करें।
पेंशनर संगठनों के अध्यक्ष कीर्ति कुमार शर्मा, अनिल तिवारी विद्युत मंडल पेंशनर्स संघ रतलाम सचिव अरविंद सोनी, सुरेंद्र छाजेड़ मध्य प्रदेश पेंशनर समाज, एल के द्विवेदी मध्य प्रदेश पुलिस पेंशनर्स संघ, ओमप्रकाश पोरवाल पिपलोदा अध्यक्ष, दुर्गेश सुरोलिया रतलाम ने संयुक्त पेंशनर्स संगठन एकता मोर्चा के सांझा संघर्ष का पुरजोर समर्थन करते हुए आगामी आंदोलन की रणनीति तय करने का निर्णय लिया। उपस्थित पेंशनर्स साथियों ने ध्वनि मत से एक स्वर में कहां कि संयुक्त पेंशनर्स संघर्ष मोर्चा की शुरुआत रतलाम जिले से प्रारंभ करेंगे और अगर हमारी सुनवाई नहीं हुई तो हम भोपाल तक जाएंगे। अध्यक्षों ने सरकार की पेंशनर विरोधी नीतियों की तीव्र भर्त्सना की और कहा कि हमें अपने हक के लिए सड़कों पर उतरना पड़ेगा।
बैठक में यह भी सहमति हुई कि अन्य पेंशनर संगठन संयुक्त पेंशनर्स एकता मोर्चा के साथ सम्मिलित होना चाहेंगे।उनका भी संगठनिक स्वागत है। बैठक में बड़ी संख्या में पेंशनर्स उपस्थित रहे। कार्यक्रम का आभार कार्यकारी अध्यक्ष ने एम एल भट्ट माना तथा उक्त जानकारी कीर्ति कुमार शर्मा ने दी।




