रंग मत डाले रे सांवरिया थारो गुर्जर मारे रे..जैसे गीतों पर खुब उड़ा रंग गुलाल फाग महोत्सव में
9/Mar/2025
ब्यूरो रिपोर्ट mpkikhabar रतलाम
रतलाम (Ratlam,mp)- जिले के सैलाना नगर में इन दिनों मंदिरों व घरों में फाग महोत्सव के आयोजन किए जा रहे हैं। वहीं मंडलियों की ओर से होली के धार्मिक गीतों पर नृत्य करने के साथ रंग – गुलाल उड़ा कर धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। जिससे माहौल धर्ममय में बना हुआ है।
नगर के ऋण मुक्तेश्वर महादेव मंदिर राठौर काम्प्लेक्स के पीछे सैलाना सांस्कृतिक संगम महिला मंडल की ओर से होली फाग महोत्सव में एक से बढ़कर एक होली के गीतों की प्रस्तुति देने के साथ नृत्य किए गए।
वहीं एक दूसरे के रंग गुलाल लगाकर व फूल बरसाने के साथ होली की शुभकामनाएं दी गई। महिलाओं ने इस दौरान रंग मत डारे रे सांवरिया थारो गुर्जर मारे रे, आज बीरज में होरी रे रसिया, मेरी रंग गयो रात चुनरिया री व मोसे होरी खेल गयो आदि होली के गीत गाए। इस अवसर पर सांस्कृतिक संगम सैलाना महिला मंडल आदि उपस्थित थे।




