आदिवासी जननायक भगवान बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि पर कांग्रेस ने की श्रद्धापूर्वक पुष्पांजलि

"जानकारी अच्छी लगी? इसे अपने दोस्तों से साझा करें।"

आदिवासी जननायक भगवान बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि पर कांग्रेस ने की श्रद्धापूर्वक पुष्पांजलि

रतलाम- (Ratlam) स्वतन्त्रता आन्दोलन में देश की आजादी के लिए लड़ने वाले जल, जंगल के लिए संघर्ष करने वाले जननायक भगवान बिरसा मुंडा की 125 वी पुण्यतिथी पर शहर कांग्रेस कमेटी द्वारा उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए गए।

इस अवसर पर शहर कांग्रेस अध्यक्ष महैन्द्र कटारिया ने कहा कि बिरसा मुंडा ने आदिवासी समाज के हितों के लिए अंग्रेजों से लड़ाई लड़ी। समाज के लिए समान अवसर और समान अधिकार की मांग की। इस अवसर पर पूर्व विधायक पारस सकलेचा, नेता प्रतिपक्ष शांतिलाल वर्मा, रामचन्द्र धाकड़, शैलेन्द्र सिंह अठाना, कमरूद्दीन कछवाय, जोएब आरिफ, ब्लाक अध्यक्ष बसंत पंड्या, शांतू गवली, जितेन्द्र हांडा, इकराम इक्का बेलूत, जितेन्द्र पडियार, विजय पंड्या, इकरार चौधरी, राजेश प्रजापत, सोनू व्यास सहित बड़ी संख्यां में कांग्रेस जन उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *