बिलपांक पुलिस ने अवैध मादक तस्करी करते एक आरोपी को किया गिरफ्तार

"जानकारी अच्छी लगी? इसे अपने दोस्तों से साझा करें।"

बिलपांक पुलिस ने अवैध मादक तस्करी करते एक आरोपी को किया गिरफ्तार

पुलिस ने 57 किलोग्राम डोडाचूरा व एक टाटा नेक्सोन कार क्रमांक की जप्त

रतलाम- (Ratlam) जिले के बिलपांक पुलिस ने अवैध मादक तस्करी करते एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। रतलाम जिला पुलिस अधीक्षक अमित कुमार द्वारा जिले के सभी थाना प्रभारियों तथा बीट प्रभारियों को अवैध मादक पदार्थ के परिवहन से जुड़े संदिग्ध लोगों पर कड़ी निगरानी रखकर आसूचना प्राप्त करने और उनकी संलिप्तता पाए जानें पर कड़ी वैधानिक कार्यवाही करने के लिए निर्देशित किया गया है।

इसी तारतम्य में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश खाखा एवं अनुविभागीय अधिकारी रतलाम ग्रामीण किशोर कुमार पाटन वाला के मार्ग दर्शन में बिलपांक थाना प्रभारी अय्युब खान के नेतृत्व में बिलपांक पुलिस की टीम ने अवैध मादक पदार्थ परिवहन में संलिप्त संदिग्ध लोगों की जानकारी प्राप्त करने के लिए मुखबिर तंत्र सक्रिय किए गए।

बुधवार को बिरमावल पुलिस चौकी के पास वाहन चेकिंग के दौरान रुनीजा तरफ से आने वाली सफेद रंग की टाटा नेक्सोन कार क्रमांक 23BH2401K को रोककर चेकिंग के दौरान आशंका होने पर गाडी मे बैठे ड्राईवर को निचे उतार कर उसका नाम पता पुछते ड्राईवर द्वारा अपना नाम मदनलाल बिशनोई पिता मोहनराम बिशनोई उम्र 37 साल निवासी सावल नगर डाबर लोहावट बिस्नावास जिला फालोदी जोधपुर (राजस्थान) का होना बताया। उसके बाद संदेही के कब्जे वाली टाटा नेक्सोन कार क्रमांक 23 BH 2401K की तलाशी लेते गाडी की पीछे वाली सीट पर काले रंग के दो प्लास्टीक के बोरे व गाडी की डिक्की में काले रंग के दो प्लास्टीक के बोरे मिले जिनका मुह सुतली व प्लास्टीक की डोरी से बधां हुआ था।

पंचानो के समक्ष बोरो का मुँह खोलकर देखा तो प्रत्येक बोरो के अन्दर मटमेले भुरे रंग के अफीम डोडा के छिलके भरे हुये पाये गये जो संदेही से भी पुछते उसके द्वारा भी मादक पदार्थ डोडाचुरा छिलका होना बताया। जिसका तलाशी संदेही के कब्जे वाली गाडी की मिलने मादक पदार्थ  का पंचनामा बनाया गया। संदेही मदनलाल बिश्नोई से उसके कब्जे से पाये गये मादक पदार्थ डोडाचुरा छिलका को अपने पास रखने लाने ले जाने के लायसेंस परमीट का पुछने पर नही होना बताया जो आऱोपी मदनलाल बिश्नोई पिता मोहनराम बिश्नोई का कृत्य अपराध धारा 8/15 एनडीपीएस एक्ट का दण्डनीय पाया जाने से समक्ष पंचान अवैध मादक पदार्थ डोडाचुरा छिलका कुल 57.100 किलो ग्राम किमती 1,70,000/- रूपये तथा टाटा नेक्सोन कार क्रमांक 23BH2401K  किमती 10,00,000/- रुपये को धारा 8/15 एनडीपीएस एक्ट के तहत् विधिवत जप्त कर जप्ती पंचनामा बनाया गया।

आरोपी से जप्तशुदा वाहन के संबंध में पुछताछ करने पर बताया कि जप्तशुदा वाहन टाटा नेक्सोन कार पर जो नंबर 23BH2401K की प्लेट लगी है वह फर्जी है । गाडी मेरी पहचान के भवरसिंह के नाम से है। गाडी का ओरिजनल नंबर RJ-39-CA-6337 है। आरोपी द्वारा अवैध मादक पदार्थ डोडाचुरा छिलके की तस्करी करते समय गलत नंबर प्लेट का उपयोग अपने बचाव हेतु किया है जो धारा 318(4), 336 (3),340(2),341(2) बीएनएस व 192/196 एमवीएक्ट का अपराध दर्ज किया गया। आरोपी को पी.आर. लेकर आरोपी से उक्त अवैध मादक पदार्थ कहा से लाने व किसे बेचने के संबंध में पूछताछ की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *