रतलाम पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ की तस्करी करने वालो के विरुद्ध की कार्यवाही

"जानकारी अच्छी लगी? इसे अपने दोस्तों से साझा करें।"

रतलाम पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ की तस्करी करने वालो के विरुद्ध की कार्यवाही

रतलाम- (Ratlam) माणक चौक पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ की तस्करी करने वालो के विरुद्ध कार्यवाही की है। पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ 440 ग्राम MDMA कीमती 44 लाख 42 हजार रुपए जप्ती कि है।

रतलाम जिला पुलिस अधीक्षक अमित कुमार ने अवैध मादक पदार्थो की तस्करी करने वालो के विरुद्ध कार्यवाही कर अंकुश लगाने के लिए सभी थानो को निर्देशित किया गया है। जिसके अंन्तर्गत पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के निर्देशन मे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश खाखा व नगर पुलिस अधीक्षक सत्येन्द्र घनघोरिया के मार्ग दर्शन मे माणक चौक थाना प्रभारी अनुराग यादव के नेतृत्व में टीम गठित की गयी थी। अनुराग यादव के नेतृत्व मे गठित टीम को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली कि दो व्यक्ति जिनमे से एक की दाढ़ी बढ़ी हुई एवं क्रीम रंग की शर्ट व काले रंग का पैंट पहना हुआ है एवं दूसरे व्यक्ति जिसकी दाढ़ी कम व बाल काले होकर महरून रंग की टी शर्ट व काले रंग का पैंट पहनी हुई है, जो दोनों व्यक्ति अमूमन करमदी गाँव के पास आते है, और MD ड्रग्स की सप्लाई करते है और आज भी करमदी नमकीन क्लस्टर के पास क्षेत्र में MD ड्रग्स की बिक्री करने आने वाले है, जो अपने पास अवैध MD ड्रग्स छुपाकर रखते है। यदि तत्काल घेराबंदी कर पकडा जाये तो सफलता मिल सकती है।

अन्यथा देरी होने पर वह दोनों व्यक्ति निकल जाएंगे। सुचना तस्दीक के लिए थाने से हमराही फोर्स के मुखबीर बताये स्थान पहुँचकर आरोपीगणों भावेश भाई रावल पिता जितेंद्र रावल उम्र 36 वर्ष निवासी हरिओम सोसायटी मोरवी जिला राजकोट गुजरात एवं अल्पेश परघरमोर पिता सुरेश परघरमोर उम्र 25 वर्ष निवासी नाहरा बस्ती नागपूर महाराष्ट्र को गिरफ्तार कर आरोपीगणों से 440 ग्राम मादक पदार्थ एमडी ड्रग्स किमती 4,42,0000 रुपये की तथा नगदी 3000 रुपये व दो मोबाईल जप्त किया जाकर आरोपीगणों के विरुद्ध थाना हाजा पर अप.क्र. 407/25 धारा 8/22 एनडीपीएस एक्ट का पंजीबद्ध किया गया है।

पुर्व मे भी 6 जुलाई को माणक चौक थाना प्रभारी अनुराग यादव के नेतृत्व मे प्रवीण वास्कले सउनि शिवनाथ सिंह राठौर, आर विशाल सैन, आर मनोहर सिह, आर राजेन्द्र चोहान, आर प्रवीण सिंह के द्वारा तीन आरोपीगणों को गिरफ्तार किया जाकर आरोपीगणों से अवैध मादक पदार्थ ब्राउन शुगर 3 ग्राम, अवैध मादक पदार्थ एमडी ड्रग्स 11 ग्राम मय ब्रेजा कार कुल किमती 18,05500 रुपये करीबन जप्त किया गया तथा आरोपीगणों के विरुद्ध अपराध क्र.405/25 धारा 8/21,22,29 एनडीपीएस एक्ट का पंजीबद्ध किया गया है। गिरफ्तार शुदा आरोपीगणों से अवैध मादक पदार्थ के सम्बंध मे पुछताछ की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *