सैलाना जनपद सभागृह में 26 जनवरी राष्ट्रीय पर्व को लेकर बैठक कि संपन्न

"जानकारी अच्छी लगी? इसे अपने दोस्तों से साझा करें।"

सैलाना जनपद सभागृह में 26 जनवरी राष्ट्रीय पर्व को लेकर बैठक कि संपन्न

9/Jan/2025

ब्यूरो रिपोर्ट mpkikhabar रतलाम 

रतलाम (Ratlam,mp)- जिले के सैलाना जनपद पंचायत सभागृह में एसडीएम मनीष कुमार जैन ने आगामी 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में नगर के गणमान्य नागरीक, शासकीय विभाग प्रमुखो की बैठक ली। बैठक में कार्यक्रम स्थल, प्रभात फेरी, शासकीय कार्यालयों में भी तिरंगा फहराना सभी शासकीय कार्यालयों में 26 जनवरी के एक दिन पूर्व विद्युत सज्जा से सभी विभागों को सजाना, स्कुल मे मिठाई वितरण, 26 जनवरी पर सांस्कृतिक रंगारंग कार्यक्रम कम शासकीय बालक उत्कृष्ट स्कूल में किया जाएगा। एसडीएम मनीष कुमार जैन ने सभी विभागों को अपनी-अपनी जिम्मेदारियां सौंपी। इस दौरान सैलाना एसडीओपी नीलम बघेल, सैलाना तहसीलदार कैलाश कन्नौज, सैलाना कृषि उपज मंडी सचिव आर वसुनिया, सैलाना नगर परिषद सीएमओ मनोज शर्मा, सैलाना पंचायत इंस्पेक्टर सुन्दर खन्ना सहीत अन्य विभागीय अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *