मालवा मीडिया द्वारा आयोजित कार्यक्रम में प्रथम दिवस पद्मश्री प्रह्लाद टिपानिया ने दी भजनों की प्रस्तुति

"जानकारी अच्छी लगी? इसे अपने दोस्तों से साझा करें।"

मालवा मीडिया द्वारा आयोजित कार्यक्रम में प्रथम दिवस पद्मश्री प्रह्लाद टिपानिया ने दी भजनों की प्रस्तुति

ब्यूरो रिपोर्ट mpkikhabar रतलाम, सीटी रिपोर्टर मोहित शर्मा।

रतलाम- (Ratlam) सक्षम संचार फाउंडेशन द्वारा आयोजित मालवा मीडिया फेस्ट का गुरुवार को शुभारम्भ हुआ। एवं प्रथम दिवस पर कबीर नाइट ( स्पिरिचुअल फोक म्यूज़िक) का आयोजन हुआ जिसमें मुख्य आकर्षण के रूप में प्रसिद्ध लोक गायक मालवा क्षेत्र की पारंपरिक शैली में संत कबीर के निर्गुण भजनों की प्रस्तुति देने के लिए पद्मश्री प्रह्लाद टिपानिया पहुंचे।

उन्होंने यहां संगीत के माध्यम से कबीर के दर्शन और कविताओं को एवं साथ ही तंबुरा, खड़ताल, मंजीरा, ढोलक जैसे वाद्ययंत्रों के साथ प्रस्तुति दी जिन्हें श्रोताओं ने खूब सराहा। यह आयोजन स्टेशन रोड स्थित उजाला पैलेस होटल में तीन दिनो तक निरंतर चलेगा इस आयोजन में कल देश के प्रसिद्ध हस्तियाँ राष्ट्रीय सुरक्षा, सेना के अभियानों, संघ की सौ वर्ष की यात्रा, आदि गुरु शंकराचार्य जी जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर अपनी बात रखेंगे। समिति के डायरेक्टर एवं मालवा मीडिया की टीम द्वारा सभी सम्मानित आम नागरिकों को एवं शहर के सभी विद्यार्थियों वर्ग को सम्मिलित होने का आग्रह भी किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *