रावटी पुलिस ने 60 लीटर बल्क मात्रा में अवैध शराब मय वाहन के परिवहन करते की जप्ती 

"जानकारी अच्छी लगी? इसे अपने दोस्तों से साझा करें।"

रावटी पुलिस ने 60 लीटर बल्क मात्रा में अवैध शराब मय वाहन के परिवहन करते की जप्ती 

ब्यूरो रिपोर्ट mpkikhabar रतलाम, ब्यूरो चीफ कृष्णकांत मालवीय।

रतलाम- (Ratlam) जिला पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश खाखा एवं एसडीओपी सैलाना नीलम बघेल के मार्ग दर्शन में थाना रावटी क्षेत्र में अवैध रूप से परिवहन व विक्रय की जाने वाली अवैध शराब की धरपकड़ निर्देशित किया गया था।

वरिष्ठ अधिकारीयों के निर्देशानुसार थाना रावटी पुलिस द्वारा गुरुवार को थाना रावटी अंतर्गत मलवासी रावटी रोड़ सी एम राईज स्कुल के सामने आम रोड़ पर एक मोटर सायकिल क्रमांक MP43-ZA-2167 से दो व्यक्ति धर्मराज पिता चम्पालाल गरवाल उम्र 19 साल निवासी रानीसिंह व दीपक पिता चम्पालाल गरवाल उम्र 18 साल निवासी रानीसिंह थाना रावटी के कब्जे से पांच (05) पेटी खाकी खोके में भरी प्रत्येक पेटी में 24 बीयर पावर कंपनी की होकर कुल 120 केन बीयर पावर कंपनी की जो प्रत्येक केन में 500 एम एल भरी होकर कुल 60 लीटर बल्क मात्रा में कुल किमती 14400 रूपये तथा उक्त मोटर सायकिल को विधिवत जप्त किया गया। आरोपीयों के विरूद्ध अपराध क्रमांक-18/2026 धारा 34(2) आबकारी एक्ट का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

गिरफ्तारश्‌दा आरोपी-

*01.* धर्मराज पिता चम्पालाल गरवाल उम्र 19 साल नि. रानीसिह थाना रावटी।

*02.* दीपक पिता चम्पालाल गरवाल उम्र 18 साल नि. रानीसिह थाना रावटी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *