प्रदेश के शासकीय विश्वविद्यालयों के कार्यों की कि समीक्षा

"जानकारी अच्छी लगी? इसे अपने दोस्तों से साझा करें।"

प्रदेश के शासकीय विश्वविद्यालयों के कार्यों की कि समीक्षा

9/Jan/2025

ब्यूरो रिपोर्ट mpkikhabar भोपाल 

भोपाल (Bhopal,mp)- राज्य भवन में राज्यपाल मंगुभाई पटेल एवं मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव ने प्रदेश के शासकीय विश्वविद्यालयों के कार्यों की एक समीक्षा बैठक आयोजित किया। बैठक में सीएम डाक्टर मोहन यादव ने विश्वविद्यालयों की आय और खजाने में जमा पूंजी का ब्योरा पूछा। मंत्री परमार ने कहा कि विश्वविद्यालयों में राशियों के जमा करने की व्यवस्था का भी परीक्षण करें। विश्वविद्यालय के विकास में राशि के उपयोग और निवेश के संबंध में भी कार्रवाई की जानी चाहिए। विश्वविद्यालयों ने विद्यार्थियों से फीस के नाम पर मोटी-मोटी रकम वसूलने का काम किया है। ओर तो ओर कुछ विश्वविद्यालयों ने तो खजाना भरकर बैंकों में इसकी एफडी भी बना रखी है। साथ ही चौंकाने वाली बात यह है कि ज्यादातर विश्वविद्यालयों ने निजी बैंको में एफडी बनवा रखी है। यह देखकर एक बार सभी को आश्चर्य हुआ।सलाह दी गई की शासकीय बैंकों में एफडी कराई जाए। ओर जमा पूंजी का बेहतर ढंग से उपयोग किया जाए। क्षेत्रीय स्तर पर रोजगार की संभावनाओं को बढ़ाने वाले पाठ्यक्रमों पर भी विचार किया जाए। विश्वविद्यालय आत्मनिर्भर बने, इसके लिए स्ववित्तीय पाठ्यक्रम शुरू किए जा सकते हैं। राजपाल ने कहा कि डिग्री, डिप्लोमा के साथ ही मांग आधारित कोर्स भी शुरू किए जाएं। स्थानीय उद्योगों, व्यावसायिक प्रतिष्ठानों की जरूरतों के अनुसार मानव संसाधन की उपलब्धियां देखे। कुलगुरूओं ने कहा कि अभिभावक अपने बच्चों को सरकार के भरोसे पर विश्वविद्यालयों में भेजती हैं। उनकी देखभाल पालक के दृष्टिकोण के साथ करें। छात्रावास, मेस, खेल, सुविधाओं, कक्षाओं का नियमित परीक्षण करें। बैठक में पीपीपी मॉडल, ऑनलाइन कॉपियों का मूल्यांकन, शासकीय सेवकों के समान विश्वविद्यालय स्टाफ सहित अन्य विषयों पर चर्चा की गई। इसी दौरान बैठक में उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल, उच्च शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार, राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) लखन पटेल सहित विश्व विद्यालयों के सभी कुलगुरु व अधिकारीगण उपस्थित रहे थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *