भारतीय पत्रकार संघ ने सोनी को रतलाम युथ विंग का जिला अध्यक्ष मनोनीत किया

ब्यूरो रिपोर्ट mpkikhabar रतलाम
रतलाम- (Ratlam) भारतीय पत्रकार संघ (AIJ) की ओर से संगठन को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है। राष्ट्रीय अध्यक्ष विक्रम सेन एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष (युथ विंग) संदीप जैन की सहमति से दीपक सोनी को भारतीय पत्रकार संघ (युथ विंग) का रतलाम जिला अध्यक्ष मनोनीत किया गया है।
यह मनोनयन आगामी आदेश तक प्रभावशील रहेगा। नियुक्ति पत्र प्रदेश अध्यक्ष (युथ विंग) धवन माहेश्वरी द्वारा जारी किया गया। पत्र में आशा व्यक्त की गई है कि सोनी संगठन के उद्देश्यों के अनुरूप पत्रकार जगत के हित में समर्पित भाव से कार्य करेंगे तथा जिले एवं सभी तहसीलों में युथ विंग के माध्यम से ऊर्जावान पत्रकार साथियों को संगठन से जोड़ने का कार्य करेंगे। भारतीय पत्रकार संघ ने उनके सफल एवं बेहतरीन कार्यकाल की कामना करते हुए अपेक्षा जताई है कि उनके नेतृत्व में रतलाम जिले में संगठन को नई दिशा और मजबूती मिलेगी।




