सरवन पुलिस ने गुम हुए 6 एंड्राइड मोबाईल को बरामद कर मोबाईल धारको को लोटाये

"जानकारी अच्छी लगी? इसे अपने दोस्तों से साझा करें।"

सरवन पुलिस ने गुम हुए 6 एंड्राइड मोबाईल को बरामद कर मोबाईल धारको को लोटाये

गुम मोबाईल जिला रतलाम, बांसवाडा राजस्थान से बरामद

ब्यूरो रिपोर्ट mpkikhabar रतलाम

रतलाम- (Ratlam) सरवन पुलिस ने भारत सरकार के CEIR (सेंट्रल इक्विपमेंट आइडेंटिटी रजिस्टर) पोर्टल की सहायता से गुम हुए 6 एंड्रॉयड मोबाइल फोन बरामद कर उनके वास्तविक धारकों को लौटाए हैं। बरामद मोबाइल फोन की कुल कीमत लगभग 1 लाख 14 हजार रुपये बताई गई है।

जिला पुलिस अधीक्षक अमित कुमार ने आमजन के मोबाईल गुम होने से हुए आर्थिक नुकसान को दृष्टिगत रखते हुए भारत सरकार द्वारा लाँच CEIR (Central Equipment Identity Register) पोर्टल की सहायता से गुम/खोये मोबाईल की रिकवरी के लिए निर्देशित किया गया है, जो निर्देशो के पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश खाखा एवं सैलाना एसडीओपी निलम बघेल के मार्ग दर्शन में सरवन थाना प्रभारी अर्जुन सेमलिया व टीम ने CEIR पोर्टल पर प्राप्त जानकारी के आधार पर सायबर सेल रतलाम की मदद से थाना सरवन क्षेत्र में गुम हुए ओप्पो, विवो एवं टैक्नो नामी अन्य नामी कम्पनीयो के कुल 6 एंड्राइड मोबाईल किमती करीबन 1,13,998 रुपये के जिला रतलाम, बांसवाडा राजस्थान से बरामद कर संबंधित मोबाईल धारको को लौटाये गये है।

इसी दौरान थाना प्रभारी अर्जुन सेमलिया, प्रआर विजय सिंह शेखावत, आर हिम्मत सिंह राठौर, आर. गजपाल सिंह राठौर, आर विमल निनामा, आर. सादिक मंसुरी की सराहनीय भूमिका रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *