आज से 12 वीं हायर सेकेंडरी स्कूल की परीक्षा हुई शुरूसैकड़ो विद्यार्थी बैठेंगे परीक्षा में

"जानकारी अच्छी लगी? इसे अपने दोस्तों से साझा करें।"

आज से 12 वीं हायर सेकेंडरी स्कूल की परीक्षा हुई शुरूसैकड़ो विद्यार्थी बैठेंगे परीक्षा में

ब्यूरो रिपोर्ट mpkikhabar रतलाम 

रतलाम- (Ratlam) माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा आयोजित हायर सेकेंडरी स्कूल की परीक्षा आज मंगलवार सुबह 9:00 बजे से प्रारंभ होगी। यह परिक्षा दोपहर 12:00 तक चलेगी। जिसमें सैकड़ो विद्यार्थी शामिल होंगे।

जिले के सैलाना नगर के शासकीय सांदीपनि बायस हायर सेकेंडरी स्कूल के प्राचार्य वीरेंद्र मिंडा ने बताया कि ऐतिहात के तौर शासन द्वारा स्थानीय प्राचार्य को रतलाम केन्द्राध्यक्ष बनाकर भेजा गया है। और यहा पर जडवासा खुर्द की प्राचार्या सुष्मिता निगम को केन्द्राध्यक्ष बनाया है। यहां पर कक्षा 12वी के 177 विधार्थी परिक्षा देगे। इसी तरह कक्षा दसवीं में 190 विधार्थी परिक्षा देगे।

इसी तरह पीएम श्री शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के प्राचार्य जाहिद खान ने बताया की इस केन्द्र पर 136 विद्यार्थी कक्षा 12 वी में तथा 213 विधार्थी कक्षा दसवी में बेठेगे। उधर सांदिपनी मॉडल हायर सेकेंडरी स्कूल बाय-पास के केन्द्राध्यक्ष अमर सिंह भाभर ने बताया की इस केन्द्र पर कक्षा दसवी मे 183 विधार्थी तथा कक्षा 12 वी में 144 विधार्थी परिक्षा में बैठेंगे।

एसडीएम तरुण जैन ने बताया की परिक्षा के पूर्व की सारी तैयारीया पूरी कर ली है। परिक्षा सेंटर पर उड़न दस्ता भी चैकिंग के लिए आता जाता रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *