रतलाम ट्रॉफी 2025 में सोमवार को प्री-क्वाटर के खेले जाएंगे तीन मैच

"जानकारी अच्छी लगी? इसे अपने दोस्तों से साझा करें।"

रतलाम ट्रॉफी 2025 में सोमवार को प्री-क्वाटर के खेले जाएंगे तीन मैच

9/Feb/2025

ब्यूरो रिपोर्ट mpkikhabar रतलाम 

रतलाम (Ratlam,mp)- अक्षय संघवी (एमआईसी सदस्य व भाजपा पार्षद) मित्र मंडल के तत्वाधान में रतलाम शहर के दो बत्ती स्थित पोलो ग्राउंड में आयोजित रतलाम ट्रॉफी 2025 के रात्रि कालीन टूर्नामेंट में छट्टे दिन शानदार 3 मैच खेले गए। पहला मैच अंबर और राका 11 के मध्य तथा दूसरा मैच रतलाम ग्रामीण और शेरानी 11 के मध्य तथा तीसरा मैच प्री- क्वार्टर एमपी फोर्स और नई शुरुआत के बीच देर रात तक खेला गया। मैच के मुख्य अतिथि भाजपा जिला कोषाध्यक्ष जयवंत कोठारी, प्रहलाद राठौड़, युवा मोर्चा अध्यक्ष विप्लव जैन, सहित जिला पदाधिकारी एवं मंडल अध्यक्ष सहित सुशील संघवी व अशोक जैन लाला रहे। अक्षय संघवी मित्र मंडल ने सभी अतिथियों का स्वागत मोतियों की माला से एवं दुपट्टा पहन कर किया तत्पश्चात अतिथियों ने खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करते हुए परिचय प्राप्त किया। जिसमें पहला मैच शेरानी और रतलाम ग्रामीण के मध्य रहा। जिसमें पहले बल्लेबाजी शेरानी ने टॉस जीतकर की। पहले बल्लेबाजी करते हुए उन्होंने रतलाम ग्रामीण को 65 रन का टारगेट दिया। टारगेट को पूरा करते हुए तीन विकेट से 68 रन बना है, इसी तरह रतलाम ग्रामीण विजयी हुई।
इस अवसर पर आयोजन समिति के हितेश बरमेचा, ओम जाट, पीयूष कप्तान, विकल्प सांखला, सुमित सकलेचा, वसीम खान, शिवम मुणत, अंकित कटारिया, ऋषभ जैन आदि के साथ खेल प्रेमी व दर्शक मौजूद रहे। वही सोमवार के प्री क्वाटर के तीन मैच खेले जाएंगे। पहला मैच बाबुस एन 19 और ब्रदर के बीच रहेगा। दूसरा मैच गुरु बॉयस और मातो श्री के बीच खेला जाएगा तथा तीसरा मैच एक्सपर्ट और श्री 11 के मध्य होगा। जानकारी हितेश बरमेचा ने दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *