सरवन पुलिस ने अपहृत हुई दो बालिकाओं को दस्तयाब में मिली सफलता

"जानकारी अच्छी लगी? इसे अपने दोस्तों से साझा करें।"

सरवन पुलिस ने अपहृत हुई दो बालिकाओं को दस्तयाब में मिली सफलता

9/Feb/2025

ब्यूरो रिपोर्ट mpkikhabar रतलाम 

रतलाम (Ratlam,mp)- रतलाम जिला पुलिस अधीक्षक के निर्देशन पर 1 फरवरी से रतलाम पुलिस का आपरेशन मुस्कान अभियान जारी है। इसी के तहत जिले के सरवन थाना पुलिस ने अपहृत हुई दो और नाबालिग बालिकाओं को दस्तयाब करने में सफलता पाई है।

पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार रतलाम जिला पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के मार्ग दर्शन में रतलाम पुलिस ने 1 फरवरी से ऑपरेशन मुस्कान अभियान चलाया जा रहा है। रतलाम एसपी अमित कुमार के निर्देशन पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश खाखा व सैलाना एसडीओपी अनुभाग नीलम बघेल के मार्ग दर्शन एवं सरवन थाना प्रभारी रणजीत सिंगार के नेतृत्व में अपहृत हुई बालिकाओं की तलाश/दस्तयाबी के टीम गठित की जाकर 2 और अपहृत हुई नाबालिग बालिका को दस्तयाब करने में सफलता प्राप्त हुई। सरवन पुलिस ने मुस्कान अभियान में अभी तक कुल 5 बालिकाओं को बरामद कर परिजन को सुपुर्द किया जा चुका हैं।

मिली जानकारी के अनुसार 6 जनवरी 2024 को फरियादी राजु पिता दोला खराडी भील उम्र 35 साल निवासी कलवानी ने अपनी नाबालिक लडकी उम्र 17 साल के अपहरण की रिपोर्ट सरवन थाने पर की गई। फरियादी की रिपोर्ट पर सरवन थाने पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

इसी तरह 19 मार्च 2024 को फरियादी सुनिल पिता भाणजी मईडा भील उम्र 40 साल निवासी ग्राम सेल्यारुण्डी ने अपनी नाबालिक लडकी उम्र 17 साल के अपहरण की रिपोर्ट सरवन थाने पर की गई। फरियादी की रिपोर्ट पर सरवन थाने पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *