सैलाना नगर के मुख्य बस स्टैंड पर अस्थाई अतिक्रमण हटाया



नगर परिषद ने शुरू किया अतिक्रमण अभियान
ब्यूरो रिपोर्ट mpkikhabar रतलाम
रतलाम- (Ratlam) इन दिनों नगर का मुख्य बस स्टैंड पर दुकानदारों द्वारा दुकानों के बाहर बड़े-बड़े ढालिए बनाकर अस्थाई रूप से अतिक्रमण कर रखा था। साथ ही रोड़ पर हाथ थेला गाड़ी पर व्यवसाय करने वाले लोगों ने भी अतिक्रमण कर रखा था। जिससे बड़े वाहनों के साथ साथ दो पहिया वाहन चालकों को वहां से निकलने में काफी दिक्कतो का सामना करना पड़ा रहा था।
मंगलवार को नगर के मुख्य बस स्टैंड पर नगर परिषद का अमला व पुलिस बल की मौजूदगी में अस्थाई रूप से हुए अतिक्रमण को जड़ से हटाया गया। प्रशासन ने दुकानदारो को दौबारा दुकानो के आगे ढालिया व हाथ थेला गाड़ी वालो को रोड पर अतिक्रमण नहीं करने की चेतावनी दी गई। कहीं कहीं दुकानदारों से मामूली विवाद भी देखने में आया। सोमवार को नगर परिषद ने मुनादी करवा कर नगर परिषद ने अतिक्रमणकर्ताओं को स्वेच्छा से अपने अतिक्रमण हटाने की चेतावनी दी थी।
सीएमओ मनोज शर्मा ने बताया कि नगर परिषद की चेतावनी के पश्चात कुछ लोगों ने अस्थाई अतिक्रमण हटा लिए थे पर कुछ लोगों ने इस चेतावनी को भी अनदेखा कर दिया था। अमले ने आज बस क्षेत्र के अतिक्रमण हटाए। बाहर निकल रहे ढालियां भी नगर परिषद के अमले ने निकलवाए। कुछ दुकानदारों ने विवाद भी किया तो उन्हें समझाइश, सख्ती से अपने अतिक्रमण हटवाने को राजी कर लिया गया। सीएमओ ने यह भी बताया कि पूरे नगर के अस्थाई अतिक्रमण नहीं हटने तक ये अभियान सतत जारी रहेगा।




