भाजपा के संगठन पर्व में शहर विधानसभा के मंडलो की चुनाव प्रक्रिया हो गई संपन्न

"जानकारी अच्छी लगी? इसे अपने दोस्तों से साझा करें।"

भाजपा के संगठन पर्व में शहर विधानसभा के मंडलो की चुनाव प्रक्रिया हो गई संपन्न

9/Dec/2024

ब्यूरो रिपोर्ट mpkikhabar रतलाम

रतलाम (mp)-भारतीय जनता पार्टी के संगठन पर्व में शहर विधानसभा के मंडलो की रायशुमारी के साथ मंडलों की चुनाव प्रक्रिया संपन्न हो गई है। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं राज्यसभा सदस्य डॉ.सुमेर सिंह सोलंकी ने रविवार को बालाजी सेन्ट्रल में सैलाना,आलोट और रतलाम शहर विधानसभा के मंडलों में नेतृत्व चयन के लिए अपेक्षित कार्यकर्ताओं से चर्चा की। उन्होंने सर्व सम्मति से मंडल अध्यक्ष चुनने का आह्वान किया। डॉ. सोलंकी ने पहले कार्यकर्ताओं से सामूहिक संवाद कर चुनाव प्रक्रिया की जानकारी दी। बाद में कार्यकर्ताओं से व्यक्तिगत चर्चा कर मंडल अध्यक्ष के लिए नामों पर रायशुमारी की। बैठक का शुभारंभ भारत माता एवं पार्टी के पितृपुरूषों डॉ.श्यामाप्रसाद मुखर्जी और पं.दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण किया गया। इस दौरान सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी बजरंग पुरोहित,महेश सोनी,भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय एवं महामंत्री निर्मल कटारिया मौजूद रहे। भाजपा जिलाध्यक्ष उपाध्याय ने स्वागत भाषण दिया। उन्होंने जिले में सदस्यता अभियान एवं सक्रिय सदस्यों की जानकारी दी। चुनाव प्रक्रिया के दौरान जिला भाजपा प्रभारी प्रदीप पांडेय,शहर विधानसभा में पूर्व जिलाध्यक्ष कन्हैयालाल मौर्य,महापौर प्रहलाद पटेल, निगम अध्यक्ष मनीषा शर्मा, प्रदेश कार्य समिति सदस्य आशा मौर्य, अशोक पोरवाल, निमिष व्यास, सैलाना विधानसभा में पूर्व विधायक, जिला महामंत्री संगीता चारेल, जनपद अध्यक्ष कैलाशी चारेल, आलोट विधानसभा में विधायक डॉ. चिंतामणि मालवीय, जिला पंचायत अध्यक्ष लालाबाई चंद्रवंशी सहित पार्टी के अपेक्षित पदाधिकारी एवं कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *