रामधाम खेडापा के उत्तराधिकारी संत श्री गोविन्दराम जी शास्त्री का मंगल प्रवेश,निकाली गई भव्य शोभायात्रा

"जानकारी अच्छी लगी? इसे अपने दोस्तों से साझा करें।"

रामधाम खेडापा के उत्तराधिकारी संत श्री गोविन्दराम जी शास्त्री का मंगल प्रवेश,निकाली गई भव्य शोभायात्रा

नगर प्रवेश पर मार्ग में जगह जगह हुई पुष्पवर्षा

रतलाम- (Ratlam) रामस्नेही संप्रदाय के रामधाम खेडापा के उत्तराधिकारी संत गोविन्दराम शास्त्री नर्मदा नगर में चातुर्मास करने के बाद अपने सैकडों शिष्यों के साथ आज रतलाम पधारे। संत के मंगल प्रवेश के मार्ग में जगह-जगह उनका पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। वहीं कालिका माता मन्दिर से भव्य शोभायात्रा निकाली गई। जिसमें बडी संख्या में श्रद्धालुजन शामिल हुए।

संत गोविन्दराम शास्त्री ने अपने सैकडों शिष्यों के साथ शाम करीब साढे चार बजे रतलाम में प्रवेश किया। करीब पचास चार पहिया वाहनों का उनका काफिला सबसे पहले फौव्वारा चौक पर पंहुचा। जहां पुष्पवर्षा कर उनका स्वागत किया गया। संत का काफिला वहां से स्टेशन रोड और कोर्ट तिराहे से होते हुए कालिका माता पंहुचा।

कालिका माता मन्दिर में संत ने कालिका माता के दर्शन किए। कालिका माता परिसर से संत गोविन्द राम को रामद्वारा तक ले जाने के लिए भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया था। संत एक खुली बग्गी में आसीन थे। शोभायात्रा में सबसे आगे महिलाएं मंगल कलश धारण कर चल रही थी। श्री बडा रामद्वारा पंहुचने पर रामद्वारा के महन्त पुष्पराज रामस्नेही ने संत का आत्मीय स्वागत किया। इस अवसर पर रामद्वारे के उत्तराधिकारी संत ध्यानदास रामस्नेही समेत अनेक संत वृन्द भी मौजूद थे।

संत गोविन्दराम के रतलाम पंहुचने पर रामद्वारे के मार्ग के बीच अनेक स्थानों पर पुष्पवर्षा कर उनका स्वागत किया गया। सबसे पहले फौव्वारा चौक पर रामद्वारा ट्रस्ट के ट्रस्टी समाजसेवी गोविन्द काकानी, संजीत परिहार समेत अनेक लोगों ने संत के काफिले पर पुष्पवर्षा की। संत का काफिला जब स्टेशन रोड से गुजरा तो रामद्वारा बिल्डिंग के सामने समाजसेवी अनिल बरमेचा, अमित लामा, रामद्वारा ट्रस्ट के ट्रस्टी तुषार कोठारी व एडवोकेट दशरथ पाटीदार, एडवोकेट संतोष त्रिपाठी, पंकज जैन समेत बडी संख्या में मौजूद लोगों ने संत पर पुष्पवर्षा कर उनका अभिनन्दन किया। न्यायालय परिसर के गेट पर अभिभाषक गण भी बडी संख्या में संत गोविन्दराम के स्वागत के लिए मौजूद थे। अध्यक्ष राकेश शर्मा, सह सचिव वीरेन्द्र कुलकर्णी समेत अनेक अभिभाषकों ने संत श्री के काफिले पर पुष्पवर्षा की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *