रतलाम पुलिस की अवैध शराब के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई
रतलाम- (Ratlam) थाना स्टेशन रोड पुलिस ने बड़ी कार्रवाई कि है। पुलिस ने अवैध शराब, कार और मोबाइल जप्त कर दो आरोपीयों को गिरफ्तार किया है।
रतलाम जिला पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश खाखा एवं नगर पुलिस अधीक्षक सत्येंद्र घनघोरिया के मार्ग दर्शन तथा थाना प्रभारी स्टेशन रोड रतलाम स्वराज डाबी के नेतृत्व में थाना स्टेशन रोड पुलिस द्वारा रविवार को थाना स्टेशन रोड रतलाम पुलिस ने मुखबिर सूचना पर कार्यवाही करते हुए अवैध शराब परिवहन करने वाले दो आरोपियों को पकड़ने में सफलता प्राप्त की है।
मुखबिर की सूचना पर इस्कॉन मंदिर के पास रतलाम-खाचरौद रोड पर पुलिस टीम द्वारा नाकेबंदी की गई। इसी दौरान मुखबिर द्वारा बताए अनुसार एक मारुति VDI सफेद रंग की कार (नम्बर प्लेट GJ 09 BB 1064) को रोककर चैक किया गया। वाहन में बैठे व्यक्तियों ने अपना नाम रोहन पिता अम्बाराम बेड़ोनो उम्र 20 वर्ष निवासी आनंद कॉलोनी जावरा तथा हितेन्द्र पिता विजय सिंह चौहान उम्र 20 वर्ष निवासी पत्रकार कॉलोनी जावरा बताया। वाहन की तलाशी लेने पर उसमें से बड़ी मात्रा में अवैध शराब पाई गई।दोनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर उनके कब्जे से बरामद अवैध मदिरा, वाहन एवं मोबाइल जप्त कर आरोपियों विरुद्ध थाना स्टेशन रोड रतलाम पर अपराध क्रमांक 729/25 धारा 34(2) मध्य प्रदेश आबकारी एक्ट का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।




