बाजना पुलिस को 8 वर्ष से फरार सामूहिक दुष्कर्म के आरोपी की गिरफ्तारी करने में मिली सफलता

"जानकारी अच्छी लगी? इसे अपने दोस्तों से साझा करें।"

बाजना पुलिस को 8 वर्ष से फरार सामूहिक दुष्कर्म के आरोपी की गिरफ्तारी करने में मिली सफलता

Mpkikhabar सह संपादक कृष्णकांत मालवीय सैलाना।

रतलाम- (Ratlam) जिले के बाजना थाना क्षेत्रांतर्गत वर्ष 2018 में दर्ज सामूहिक दुष्कर्म प्रकरण के फरार आरोपी को पुलिस ने 8 वर्ष बाद गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।

वर्ष 2018 में बाजना थाने पर एक महिला द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी कि कुछ व्यक्तियों ने उसके साथ उसकी इच्छा के विरुद्ध सामूहिक दुष्कर्म किया एवं उसे बंधक बनाकर रखा था। रिपोर्ट पर बाजना थाने में अपराध क्रमांक 194/2018 धारा 376 (डी), 346, 120-बी भादवि का प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था। प्रकरण में दो आरोपियों को पूर्व में ही गिरफ्तार किया जा चुका था, जबकि एक आरोपी भेरु पिता दित्या मईड़ा उम्र 30 वर्ष निवासी मनासा थाना शिवगढ़ जिला रतलाम घटना के बाद से फरार चल रहा था।

फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए रतलाम जिला पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश खाखा के मार्ग दर्शन तथा सैलाना अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) नीलम बघेल के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा सतत प्रयास किए जा रहे थे।

लगातार लगभग डेढ़ माह तक किए गए प्रयासों के उपरांत मंगलवार को मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि फरार आरोपी ग्राम झोसला थाना सरवन में आया हुआ है और कहीं अन्यत्र जाने की तैयारी में है। सूचना पर पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए ग्राम झोसला में दबिश दी गई, जहां से आरोपी भेरु पिता दित्या मईड़ा को गिरफ्तार किया गया। आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर बुधवार को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *